Wednesday, October 24, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/10/2018 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/10/2018 शनिवार 

अंक 1,10,19,28
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण  कर पाएंगे/ भाग्य से किसी अनुकंपा की आशा में न रहिये/ /बुजुर्गों व यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ ज्वर, रक्त विकार,चर्म  विकार आदि आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूपआज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ चांदी, सोनेगृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, मीडियाप्रकाशक व् कलाकारआंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आपकी सामाजिकव्यवसायिकपारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की व् धार्मिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ चांदी,सोनेसम्पतिकृषि भूमि के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशकसाहित्यकार,शैक्षणिक संस्थाएआर्किटेक्ट्स, सेना व् न्यायपालिकामीडियाधर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पायेंगे/ यातायात नियमों की अवहेलना व बुजुर्गों से सामंजस्य की कमी आज आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं/
 अंक 5,14,23  
आज लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/ साहित्यकारसामाजिक कार्यकर्ताशिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियांसोने के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24   
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी भी आज शुरू न कीजिये/ सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओंगृह उपयोगी सामान के विक्रेतासाहित्यकारआंतरिक सज्जाकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 7,16,25
आज शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ भाग्य अनुकूलता  से,आज आप खराब तबियत के बावजूद भी अपने कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्ससोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेताआंतरिक सज्जाकारशिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिकपारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोनेसम्पतिकृषि व् रिहायशी भूमि के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, साहित्यकारआर्किटेक्ट्सस्त्रीरोग विशेषज्ञसर्जन्स ,मीडियाप्रकाशकधर्म गुरु  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज  आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कारोबारी व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ आध्यात्म गुरुफोटो जर्नलिस्टसेना,न्यायपालिकानवरतनसोने, संपतिकृषि भूमि ईंधन, बारूद के विक्रेता ,कृषि  शोधार्थी साहित्यकार, स्त्रीरोग चिक्त्सिक व सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर परिवार में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ तीर्थयात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


No comments:

Post a Comment