Sunday, October 21, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक24/10/2018 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक24/10/2018 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन  जोखिमपूर्ण है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आपको अपने  किसी  प्रियजन की कमी  आज रह रह कर महसूस होगी/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आज कुछ लंबित कार्य पूर्ण होने के आसार है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रिय जन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगतफिल्म निर्माता, इवेंट मेनेजर्स, खेल जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोरोग व बालरोग चिक्त्सिक,कलाकारकला दीर्घा  संचालकभूरे व स्लेटी रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों,सौंदर्य प्रसाधनों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक स्थिति सुविधाजनक नहीं रहेगी व कार्यगति कुछ शिथिल हो सकती है/अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव हो सकता है/ संतान पक्ष की किसी समस्या व आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों,योग ध्यानवास्तु परामर्श आदि की ओर बढ़ेगी/ कृषक वर्गबहु रंगी वस्तुओं व् ईंधन के विक्रेताधर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक साधन अपेक्षाकृत कम होने के कारणआप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे और जीवनसंगी से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/ शेयर्स में निवेश जोखिमपूर्ण है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ व्यवस्थित  मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण  करने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23 
6---9   मंगलवार
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे,परन्तु दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे. सही सिद्ध होंगे/ नर्सिंग होम्स, खेल सामग्री व स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपने प्रियजन के भौतिक सुखआमोद प्रमोद व् व्यक्तिगत रख रखाव के लिए खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोगफिल्म निर्माता,गिफ्ट सेंटर व् आर्ट गैलरी संचालकसेक्सोलॉजिस्ट्स भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित  कर दीजिये/
अंक 7,16,25
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोगकलाकारसेक्सोलॉजिस्ट्सचर्म  उत्पादों के विक्रेताकाफी पार्लर संचालक,आर्ट फिल्म निर्माता, खेल संवाददाता, मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक एवं सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुदमेबाजी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों,योग ध्यानवास्तु  परामर्श आदि में रूचि बढ़ेगी/ ईंधन विक्रेताकृषक वर्गसेना व्  न्यायपालिकाधर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
 आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये और किसी से भी उधार मत लीजिये/ आपका रुझान आज धार्मिक गतिविधियों  व योग ध्यान  बढ़ेगा/ स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ कृषि शोधार्थीभू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं,  ईंधनबारूद के विक्रेताफोटो पत्रकारन्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment