Friday, October 19, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/10/2018 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/10/2018 सोमवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपके कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टरशिपिंग इन्डस्ट्रीसाहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षकचांदी, मोतीसीफ़ूड, नमकपारेसीमेंटखेल सामग्रीएक्वा गार्ड्स म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता,खिलाड़ी व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ निर्यातकइवेंट मेंजर्सट्रेवल एजेंट्स व  टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ समुदी व्यवसाय से जुड़े लोग, चांदी,  मोती, कलाकृतियों के विक्रेता,  मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसाय बदलने के लिए व् वाक इन इंटरव्यू के लिए अनुकूल दिन है/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ आप कला, अनुसन्धान व् साहसिक समुद्री अभियान के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पायेंगे/ टूरिज्म सेक्टरशिपिंग इन्डस्ट्री, मीडियावैज्ञानिक,शोधार्थीचांदी,  मोती मत्स्य, सी शैल कलाकृतियों के विक्रेता मोटर ड्राइविंग स्कूल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अपने उत्पाद आज पेटेंट करवाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिकराजनैतिक  व् सामाजिक गतिविधियों में खास पहचान बना पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टरदुग्ध वितरक व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी अभिरुचियों व्  सामाजिक मेलमिलाप में दीजिए और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज का दिन गतिशील हैं व् आपके कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे/ उधार दिया हुआ धन भी वसूल हो सकता है/  मनोवैज्ञानिकमीडिया, निर्यातक, शिपिंग इंडस्ट्री ,साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग. जल शुद्धिकरण सयंत्र,समुद्री उत्पादों व मोती के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ व्यवसाय बदलने हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये,  अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ कोई भी नया प्रोजेक्ट आज शुरु न कीजिए / शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे. परन्तु आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment