Wednesday, October 10, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/10/2018 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/10/2018 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; कोई भी नवनिवेश न कीजिये/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ आज आपका कोई प्रियजन आपसे कुछ समय के लिए दूर हो सकता है/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान् होगा/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु भी अनुकूल दिन है/ आज आप व्यक्तिगत रख रखाव व् भौतिक सुख सुविधाओं हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, आर्किटेक्ट्स, कलाकार, कला समीक्षक, मीडिया, सम्पति,सोने व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ 
अंक 3,12,21,30 
व्यक्तिगत प्रयास सामाजिक व् व्यवसयिक क्षेत्र में सार्थक परिणाम देंगे/ साहित्यिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ आर्थिक स्थिति कुछ असुविधा जनक रहेगी/ आप अपनी सूझ बुझ से स्थिति सम्भाल पाएंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रसूतिगृह, साहित्यकार,प्रकाशक, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स से हानि का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी से भी मनमुटाव हो सकता है/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अंक 5,14,23
 व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ आप कारोबारी व् घरेलू दायित्व प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियाँ, सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह व् डे केयर सेंटर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक क्षेत्र व् रचनात्मक गतिविधियों से विशेष पहचान बना पाएंगे/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु भी अनुकूल दिन है/ सोने व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सम्पति विक्रेता, सुनहरी व् भूरे रंग के उत्पादों के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , प्रसूतिगृह व् सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आप व्यक्तिगत रखरखाव, मनोरंजन व् पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/

 अंक 7,16,25
 आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु उत्तम दिन है/ सोने, सम्पति, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कलाकार, कला समीक्षक, मीडिया, साहित्यकार व् प्रकाशक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, प्रसूतिगृह आर्किटेक्ट्स व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
 व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी व् आप सहजता से दायित्व वहन कर पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार व् शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, कुटीर उद्यमी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक सुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/
 अंक 9,18,27
 सामाजिक, साहित्यिक , पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व , आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद बखूबी निभा पाएंगे/ सोने, सम्पति के विक्रेता अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश से व् शेयर्स से हानि का अंदेशा है/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ आपका कोई प्रियजन आज आपसे कुछ समय के लिए बिछुड़ सकता है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment