Tuesday, September 25, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2018 शुक्रवार
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षमता  मुखर होगी, परन्तु कुछ लोग आपकी नीतियों का शुरू में विरोध कर सकते हैं/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् शेयर्स में निवेश से भी हानि का अंदेशा है/ एन ज़ी ओ, राजनीतिज्ञ,  प्रशासनिक अधिकारी, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक  व् धार्मिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ गृह निर्माण, घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा, सोने व्  सम्पति के विक्रय के लिए व्  पुस्तक प्रकाशन हेतु विशेष  अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग चिकित्सिक व् सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स ,प्रसूतिगृह, मीडिया, प्रकाशक, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक संसधान सीमित होने के बावजूद, आप दायित्व वाहन कर पाएंगे/ आपका कोई प्रियजन आपसे कुछ समय के लिए बिछुड़ सकता है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम  पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व्  उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सामंजस्य की नीति  अपनाईये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में पहचान बना पाएंगे/ विदेशसेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,  सोने, सम्पति के विक्रेता,  सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग चिकित्सिक, शिक्षाविद व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ एथनिक जेवेलरी,सोने ,सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं, भूरे व् सुनहरी रंग के उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट्स व् स्त्रीरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनात्मक व् धार्मिक गतिविधियों में भी  दे पाएंगे/ सोने, सम्पति, लोहे, श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, प्रसूति गृह व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण,   प्रशासनिक व् राजनैतिक विवाद बढ़ सकते हैं/ कुछ विरोध  के बावजूद, आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सरसों के तेल, स्टेशनरी, सोने व् सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स, मीडिया एवं प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ सोने, सम्पति व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment