Sunday, August 5, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/8/2018 बुधवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/8/2018 बुधवार 

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व्  बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/वाहन चालन मैं अधिक सचेत रहिए  व् यातायात नियमों की अवहेलना न कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से, आज आपको विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ लोन एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, रुपहली व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स व् बेंकर्स स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज  भाग्य व कर्म  दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप अंतरात्मा की पुकार की ओर  ध्यान देते हुए जो पारिवारिक निर्णय लेंगे सही सिद्ध होंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, वाहन ,पेट्रोल, भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता, धर्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स,  कॉस्मेटिक सर्जन्स ,नर्सिंग होम्स, खेलजगत , निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रतियोगिता के अनुकूल परिणाम मिलेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/  घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार भी हैं/ आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, हीरेवाहन, पेट्रोल के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, वास्तु विद, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण , पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का  अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़ सकती है/  बुजर्गों व उच्चाधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/  लोन एजेंट्स,  बेंकर्स, निर्यातक, टूरिस्म सेक्टर, खेल सामग्री व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
मन की  चपलता पर काबू रखने की कोशिश कीजिए/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ यातायात नियमों की ओर  भी अधिक सजग रहिये/ आज टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, लॉन व्  ट्रेवेल एजेंट्स , इवेंट मेनेजर्स, खिलाड़ी, नर्सिंग होम्स, मनोरोगचिक्त्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी  खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/
अंक 7,16,25
आज व्यवसायिक, सामाजिक व आर्थिक  स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आपकी राय का मान होगा/ हीरे पेट्रोल, वाहन, इस्पात के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स,  ट्रांसपोर्ट्स, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण व किसी एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान, दर्शनशास्त्र के अध्ययन की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे,  वाहन, पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, मीडिया,  सर्जन्स, धर्म प्रचारक, ट्रांसपोर्ट्स व् आर्किटेक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/
अंक 9,18,27
आज  आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे// संतान पक्ष की किसी समस्या का अंदेशा है, परन्तु आप समाधान पा सकेंगे/ धामिक गतिविधियों, योग ध्यान में रुझान बढ़ेगा/ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, हीरे व् ईंधन के विक्रेता, धर्म प्रचारक व् भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment