Wednesday, August 29, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/8/2018 शुक्रवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  31/8/2018  शुक्रवार   

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे ; भाग्य अनुकूलता से आज आप आंशिक लाभान्वित होंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक शिष्ट मंडल, खेल जगत, स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् वाद्य यंत्रों के निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/ सहचर से भी कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से विदेशी संपर्क सूत्र आज आपके सहायक होंगे/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ बैंकर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, खेल समीक्षक, निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग के लिए उत्तम दिन है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दें, अन्यथा वसूलते समय परेशानी हो सकती है/
अंक 4,13,22,31
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ अनुसन्धान, शोध कार्य से जुड़े लोग, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, बैंकर्स, इवेंट मेनेजर्स, टूरिज्म सेक्टर, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रशासनिक नवाचारों में रूचि बढ़ेगी/ आरम्भिक स्तर पर आपकी नवनीतियों के विरोध का अंदेशा है/ विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ आर्थिक नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/

अंक 5,14,23
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बढेगा/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार व् नयी नौकरी हेतु, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, इवेंट मेनेजर्स व् कोरिओग्राफर्स अपनी विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय रचनातमक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के लिए दे पायेंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कलाकार व् सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ भाग्य अनुकम्पा से आज आप लाभान्वित होंगे/ भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलोजिस्ट्स, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, कला समीक्षक व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी आज कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनेतिक स्तर पर उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ उलझनों का अंदेशा है/ संतान की बढ़ती हुई मांगे पूरी न कर पाने के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे व् सहचर से भी मनमुटाव का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment