Sunday, August 19, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्य 21/8/2018 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्य 21/8/2018 मंगलवार
अंक 1,10,19, 28
आज का दिन बिना किसी उलेखनीय बदलाव के शांतिपूर्ण ढंग से बीतेगा/ दिनचर्या पर ही ध्यान केन्द्रित रखिये/ प्रशासनिक कार्य निर्बाध पूरे होंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 2,11, 20, 29
आज नौकरी में परिवर्तन के लिए अनुकूल दिन है/ साहित्यिक गतिविधियों के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे/ परिवार में आपकी राय का मान होगा, परन्तु स्वभाव में विनम्रता बनाये रखिये/ वाद विवाद से दूर रहिये/ सोने में निवेश के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 3,12, 21,30
आज गृहस्थ व् व्यवसाय की जिम्मेदारियां उत्कृष्ट ढंग से पूर्ण होंगी/ सोने, सम्पति में निवेश लाभ देगा/ साहित्य जगत में अपनी पहचान बना पाएंगे/ कृषक वर्ग, ईंधन विक्रेता,साहित्यकार, फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों के लिए विशेष अनुकूल दिन है /आध्यात्म की ओर भी रुझान रहेगा/
अंक 4,13, 22,
आज प्रशासनिक नवाचार के लिए उत्तम दिन है/ साहसिक  व् रोमांचकारी गतिविधियों में मन रमेगा/ समाज सेवा व् दान पुन्य में भी रूचि रहेगी/ नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों का विक्रय लाभ देगा/
अंक 5,14, 23
आज आपकी प्रशासनिक नीतियों का सम्मान होगा/ सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ गृह ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ साहित्यिक गतिविधियों के लिए समय दे पाएंगे/ प्रशासनिक कारणों से यात्रा के अवसर बनेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 6,15, 24
गृहस्थी में मन रमेगा व् आंतरिक सज्जा में भी रूचि रहेगी/ पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अधिक समय दे पायेंगे/ सोने व् सम्पति में निवेश कीजिये/ आज आपकी सामाजिक छवि और अधिक प्रशस्ति पायेगी/
अंक 7,16, 25
आज विदेश में नौकरी हेतु आवेदन देने के लिए व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ भवन निर्माता, वास्तु विद, कलाकार, मीडिया, कला समीक्षक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सैर सपाटे के लिए भी समय निकाल पाएंगें/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/
अंक 8,17, 26
आज घर परिवार व् व्यवसाय की जिम्मेदारियां,सुचारू रूप से पूरी हो पाएंगी/ सामाजिक सम्मान भी बढेगा/ सोने व् सम्पति में निवेश लाभ देगा/ वास्तुविद, भवन निर्माता, मीडिया, प्रकाशक व् कृषि शोधकर्ता अपनी विशेष पहचान बना पाएंगे/
अंक 9,18, 27
आज घर परिवार व् कारोबार की जिम्मेदारियां अपनी इच्छा से पूरी करना चाहेंगे/ अध्ययन कार्य व् साहित्यिक अभिरुचियों के लिए समय निकाल पाएंगे /सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ भू सर्वेक्षण, कृषि व् सैन्य गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/ आध्यात्मिक कार्यों में भी रुझान रहेगा/ ईंधन व् बारूद के विक्रेता, कृषक वर्ग व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment