Sunday, July 29, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/7/2018  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन शांतिपूर्ण ढंग से, बिना किसी विशेष हलचल के बीतेगा/दैनिक कार्यों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/आज बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/आग व् गर्मी से भी नुक्सान हो सकता है/ चित शांत रखने की चेष्टा कीजिये/आज सम्पति से  जुड़ी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी  शुरू  न करें/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां, बिना किसी अवरोध  के पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों, सम्पति  निवेशकों , कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेताओं , फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म  गुरुओं के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन आपकी अभिरुचियों की पूर्ति के लिए अनुकूल है/ प्रशासनिक वर्चस्व बना रहेगा व् कार्य क्षेत्र  में आप  नवाचार की चेष्टा करेंगे/ सामाजिक सरोकार के कार्यों व् दान पुन्य में  भी रूचि रहेगी/

अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अनुकूल स्थिति में रहेंगे, परन्तु क्रोध पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है/आज सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी शुरू न करें/आग व् गर्मी से भी नुक्सान का अंदेशा है/

अंक 6,15,24
आज चित शांत  रखने का प्रयास करे व विवादास्पद मामलों से दूरी बनाये रखें/सम्पति सम्बंधित कोई लेन देन आज न करें/ पॉवर ग्रिड्स, कृषक वर्ग व् अन्न गोदाम के मालिक आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक  दायित्व  सामान्य ढंग  से पूर्ण कर पाएंगे/ चित यथासंभव  शांत  रखने का प्रयास कीजिये/मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ सम्पति की सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती  है/ आज गर्मी से सुरक्षा पर विशेष ध्यान दीजिये/

अंक 8,17,26
आज बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ प्रशासनिक मतभेदों से यथासम्भव  दूर रहिये/ उपभोग से पूर्व,दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता  के प्रति अवश्य आश्वस्त  हो लीजिये/ सम्पति व् भवन निर्माण में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/आज धार्मिक कार्यों में  रूचि रहेगी/

अंक 9,18,27
आज धार्मिक प्रवृति मुखर होगी व् तीर्थ यात्रा का योग भी है/ भू सर्वेक्षण व् अनुसन्धान से जुड़े कार्यों के लिए उत्तम दिन है/फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक, कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि  के विक्रेता  आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment