Monday, February 5, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 7/2/2018 बुधवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल 7/2/2018 बुधवार


अंक १,१०,१९,२८

आज आपका सौन्दर्य बोध मुखर होगा व आप रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों में  समय देना पसंद करेंगे/ आमोद प्रमोद ,विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/ शिप्पिंग व मत्स्य पालन से जुड़े लोग, मर्चंट नेवी, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चांदी. मोती व् समुद्री उत्पादों के निर्यातक व् विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये/ तेज़ समुद्री हवाओं या भारी  वर्षा से भी परेशानी का अंदेशा है/ कलात्मक अभिव्यक्ति में बिताया गया समय आपको सुकून देगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको लाभान्वित कर सकते हैं/चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों व् खेल सामग्री व् बालोपयोगी उत्पादों के विक्रेता एवं निर्यातक , कोरियोग्राफर्स, इवेंट मेनेजर्स , बेंकर्स , लोन एजेंट्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३०

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान, विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बनने के आसार हैं/ जर्नलिस्ट, मीडिया, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग सेक्टर, मत्स्य पालक, एक्वा गार्ड्स  विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक ४,१३,२२,३१

आज आपकी रूचि मनोवैज्ञानिक अध्ययन, धार्मिक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् साहसिक समुद्री अभियान में बढेगी/ मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ चांदी ,मोती का निवेश व् निर्यात अधिक लाभप्रद रहेगा/ मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, शिपिंग इंडस्ट्री व् जल शुद्धिकरण सयंत्र आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३

आज दैनिक गतिविधिया सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी/ अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक प्रतिभा से भी आप लाभान्वित होंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/नर्सिंग होम्स, खेल जगत, मनोवैज्ञानिक, निर्यातक, होटल उद्यमी, बेंकर्स व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूरी हो पाएंगी, परन्तु किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में न रहिये/ कुछ समय सामजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज आप शांत चित से अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ साहसिक समुद्री अभियान, नौका विहार व् सैर सपाटे में रूचि बढेगी/ समस्याओं का विश्लेष्ण मनोवैज्ञानिक आधार पर करने के चेष्टा करेंगे/ शिप्पिंग, मत्स्य पालन, मर्चेंट नेवी से जुड़े लोग, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के निर्यातक, मीडिया, धर्म गुरु, पर्यटन सेक्टर विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नए व्यवसाय ,भ्रमण व् निर्यात विस्तार हेतु विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक ८,१७,२६

आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूरे हो पाएंगे, परन्तु आपकी स्थिति में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकंपा की आस में न रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने के उपरान्त कुछ समय अभिरूचियों की तुष्टि व सामजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगी/ आकस्मिक आये अतिथियों के कारण व् संतान पक्ष की किसी समस्या से आज आप कुछ अनमने व् अस्त व्यस्त से रहेंगे/ आज किसी को धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय दिक्क्त आ सकती है/

No comments:

Post a Comment