Sunday, February 4, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/2/2018 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/2/2018  मंगलवार  


अंक १,१०,१९,२८

आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में  भी कोई निवेश न कीजिये/  अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव  का अंदेशा है/ राजनैतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं, दुग्ध उत्पादों व कलाकृतियों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९
आर्थिक व् सामाजिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप सुधरेगी// फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग कलाकार, कला समीक्षक, भूरे रंग की वस्तुओं, चांदी व एथिनिक ज्वेलरी के विक्रेता, सौन्दर्य विशेषज्ञ ,सेक्सोलोजिस्ट, मॉडल्स  विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में मधुरता बढेगी/सम्पति से जुड़ी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ शेयर्स व लोटरी में  भी निवेश न कीजिये/ नवरतन, ईंधन व भू उत्पादों के विक्रेता , धार्मिक साहित्य के विक्रेता व् प्रकाशक अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/

अंक ४,१३,२१,३०
आज व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकता है/ अहम पर काबू रखिये/ जीवन संगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक ५,१४,२३
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ सामाजिक सरोकार की व राजनैतिक गतिविधियों में  भी कुछ रुझान बढ़ेगा / विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण आज स्थगित कर  दीजिये/

अंक ६,१५,२४
आज सामाजिक व आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कला दीर्घा संचालक, गिफ्ट सेंटर्स, एथिनिक जेवेलेर्स व भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कलाकार, सेक्सोलोजिस्ट आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/सम्पति से जुड़ी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी से प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/

अंक ७,१६,२५
आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ कलाकार, कला समीक्षक, गिफ्ट सेंटर्स व कला दीर्घा  संचालक, चर्म उत्पाद व कॉस्मेटिक्स, काफी, तम्बाकू के विक्रेता व निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ एथिनिक जेवेलेरी विक्रेता अतिरिक लाभ प्राप्त करेंगे/सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक ८,१७,२६
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगी/ प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/सामंजस्य की नीति हितकर रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों  की ओर रुझान  बढ़ेगा/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता मंदी में  रहेंगे/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, भू शोधार्थी , भू उत्पादों व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस होगी/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी रहेगी/ आर्थिक नव निवेश के लिए भी दिन प्रतिकूल है/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में कुछ समय दीजिये/ ईंधन, बारूद, भू उत्पादों , बहु रंगी वस्तुओं व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता , धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

No comments:

Post a Comment