Thursday, February 1, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2018 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/2/2018 शनिवार   

अंक १,१०,१९,२८

आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आज आप आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे  में कुछ समय दे पाएंगे , परन्तु  वाहन चालन में अधिक सजग हिये/ साहसिक  संमुद्री अभियान आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे/ शिप्पिंग इंडस्ट्री,जल शुद्धि करण सयंत्र , समुद्री उत्पादों व् सी शेल्स कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज पारिवारिक,सामाजिक,व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ गृह निर्माण,घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा, साहित्य सृजन, समाज सेवा हेतु अनुकूल दिन है/धार्मिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ हीरे, सोने, सम्पति, वाहन , पेट्रोल, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक ३,१२,२१,३०

आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए व् सैर सपाटे के लिए भी कुछ समय दे पाएंगे/वाहन, पेट्रोल, हीरे, सोने, सम्पति,चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता,मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक ४,१३,२२,३१
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपकी रूचि सैर सपाटे,नौका विहार व् साहसिक समुद्री अभियान मे बढेगी/ शिपिंग सेक्टर, मत्स्य पालक व् जल शुद्धिकरण सयंत्र , समुद्री उत्पादों व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभ जायेंगे/ सोने व् सम्पति में निवेश कीजिये/साहित्य व् सामाजिक सृजन सरोकार की गतिविधियों में भी आप कुछ समय दे पाएंगे/ गृह निर्माण व् शिक्षा हेतु ऋण लेने व् देने के लिए अनुकूल दिन है/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति भी अधिक सवेदनशील रहिये/

अंक ६,१५,२४

आज सामाजिक व् आर्थिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ पारिवारिक व् व्यवसायिक मसलों में  आपकी राय का मान होगा/ आंतरिक सज्जाकार, कलाकार, कला समीक्षक, साहित्यकार, समाज सेवी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सोने, सम्पति, कॉस्मेटिक्स, सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलोजिस्ट व् सौन्दर्य विशेषज्ञ  विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/सामाजिक, आर्थिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/सोने, चांदी, एथिनिक जेवेलेरी, मोती, सम्पति, तम्बाकू, चोकोलेटेस के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, मर्चेंट नेवी, शिप्पिंग व् मत्स्य पालन से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज आप अपनी अथक मेहनत से पारिवारिक व् सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठित रहेंगे/आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक,सोने,  हीरे, वाहन , पेट्रोल  व् सम्पति के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक मामलों में  भी आपकी राय का मान होगा/घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक ९,१८,२७
आप् पारिवारिक  व् व्यवसायिक दायित्व  बखूबी निभा पाएंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सोने , हीरे व् सम्पति के विक्रय एवं दीर्घ कालीन निवेश हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ पेट्रोल, ईंधन व् वाहन विक्रेता, सर्जन्स, फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स , धर्म गुरु व् वास्तु शास्त्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment