Sunday, February 25, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/2/2018 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/2/2018 मंगलवार
अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर, रक्त विकार, चर्म रोग आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ क्रोध पर भी काबू रखने की चेष्टा कीजिये/शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आज कोई नयी शुरुआत न कीजिये/ सम्पति से जुड़ी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक व्  सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, कृषक वर्ग, भू उत्पादों, नवरतन, बारूद, ईंधन के विक्रेता,  धर्म गुरु, वास्तुविद व् सम्पति विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में रुझान बढ़ेगा/

अंक 4,13,22,31
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप का वर्चस्व कार्य क्षेत्र में बढेगा/ आपकी रूचि आविष्कार, अनुसंधान व् प्रशासनिक नवाचारों में बढेगी/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, एन जी ओ व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के निर्यातक विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज व्यवहार यथा संभव विनम्र बनाये रखिये व् क्रोध पर काबू रखिये/ सेहत की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अनुकरणीय रहेंगे/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से स्थगित करते आ रहे सवास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 7,16,25
आज मानसिक व् शारीरिक स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् क्रोध पर भी काबू रखिये/सम्पति स्थान्तरण या सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  तनाव रहित रहने के लिए, अपनी अभिरुचियों व् सैर सपाटे , मनोरंजन के लिए कुछ समय दीजिये/

अंक 8,17,26
आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे, परन्तु अहम पर काबू रखिये/ प्रशासनिक मतभेद आपके परेशानी का सबब बन सकते हैं/ धार्मिक गतिविधियों, फोटो पत्रकारिता व् मीडिया से जुड़े लोग, ईंधन, बारूद व् कृषि उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,ज्योतिष व् वास्तु परामर्श में बढेगी/ सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, भू अनुसधान कर्ता, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, नवरतन व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment