Wednesday, February 14, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2018 गुरुवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/2/2018  गुरुवार             



अंक १,१०,१९,२८

आज आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद आप अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे कर पाएंगे/ राजनैतिक  व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ आपकी प्रशासनिक व् राजनैतिक  गतिविधियों का आज आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध सम्भव है/

अंक २,११,२०,२९

आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी/  परिवार  के साथ खुशनुमा बीतेगा/  विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ व्यक्तिगत सोने व् एथनिक जेवेलरी , सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों  के  विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलॉजिस्ट्स , कलाकार, फैशन व् ग्लेमर जगत  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आकस्मिक धन लाभ व् यश प्राप्ति के आसार हैं/

अंक ३,१२,२१,३०

आज कुछ असामाजिक तत्व आपकी छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते है/ आर्थिक संसाधनों की कमी से भी कुछ कार्य बाधित लिए  होने का अंदेशा है/ सामान्य गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये व आज कोई भी नव निवेश या नया प्रोजेक्ट हाथ में न लीजिये/ कुछ विरोधी  आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है,  परन्तु  भाग्य अनुकूलता से  आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट्स व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ 

अंक ४,१३,२२,३१
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्यगति में  शिथिलता व कुछ अपयश का अंदेशा है/  प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण कुछ परेशानी व् अपयश का अंदेशा है/   जीवन संगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ नवनिवेश के लिए आज दिन प्रतिकूल है/

अंक ५,१४,२३
आपकी प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोग व् विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/  शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्य जगत, प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
आज सामाजिक व व्यवसायिक स्थिति प्रतिष्ठा पूर्ण रहेगी/विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ भूरे रंग की वस्तुओं,कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों , सोने व् सम्पति के विक्रेता, फैशन व ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट्स, स्त्रीरोग  विशेषज्ञ ,कलाकार, कला दीर्घा संचालक विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ७,१६,२५

आज सामाजिक व आर्थिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/  प्रियजन के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ प्रकाशक, गिफ्ट सेंटर्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ , इवेंट मेनेजर्स,,कला जत्थे  फैशन व् ग्लेमर  जगत सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स , आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ८,१७,२६

आज दैनिक गतिविधियाँ  रूप से निभ जायेंगी/ भाग्य से किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/ अहम पर काबू रखिये व अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सफ़ेद रंग के उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत मंदी में  रहेंगे/सोने व् सम्पति के विक्रेता, प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स व कुटीर उद्योपति अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ९,१८,२७

आज  आर्थिक तंगी के कारण आप अपनी अभिरुचियों पर समय नहीं दे पाएंगे/ अपने सीमित संसाधनों से काम चलाईये, पर उधार हरगिज़ न लीजिये/आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/ सोने , सम्पति  एवं गृह  उपयोगी उत्पादों के  विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

No comments:

Post a Comment