Saturday, February 10, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/2/2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/2/2018/  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज सौन्दर्य बोध व् रचनात्मक गतिविधियों में  रूचि बढेंगी/ मीडिया, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों व् दुग्ध  उत्पादों के विक्रेता अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/  राजनैतिक व् सामाजिक गतिविधियों में भी आप अग्रणी रहेंगे/ कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/
जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता दोनों ही आपको लाभान्वित करेंगे/ कलाकार, मीडिया, जर्नलिस्ट, प्रकाशक, अनुवादक,पर्यटन व् उड्डयन सेक्टऱ,चांदी, कलाकृतियों, व् भूरे  रंग के उत्पादों  के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला दीर्घा संचालक आदि  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना के पंख और अधिक फैलाईये/ रचनात्मक व् कलात्मक गतिविधियों से धन व् यश प्राप्ति के आसार है/ कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी निंदा करेंगे, परन्तु आप उनकी बातें अनसुनी कर दीजिये/ चांदी, वाहन व् कलाकृतियों  के विक्रेता , एयर लाइन्स व् टूरिज्म  सेक्टर, कलाकार व् अनुवादक अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सुगमता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शांत चित से रचनात्मक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/जीवनसंगी  की विचारधारा समझने व् सराहने की कोशिश कीजिये/ आर्थिक नव निवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता , अनुसंधानकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् राजनैतिक क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ व् सामाजिक कार्यकर्ता एवंविदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ आकस्मिक आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन  व् समय दे पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग, सेक्सोलोजिस्ट, सौन्दर्य विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक, चोकोलेटेस व् तम्बाकू के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  मधुरता बढेगी/

अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर  विशेष ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ हवाई यात्रा में  भी बाधा का अंदेशा है/ आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ हीरे, एथिनिक जेवेलेरी, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न हो पाएंगी/ अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों के साथ व् राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य, आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद सहजता से पूरे हो पाएंगे/ व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कर लीजिये व् किसी से भी हरगिज़ उधार न लीजिये/ आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्दत से महसूस होगी/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी खलेगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment