Saturday, November 4, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/11/2017 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  4/11/2017  शनिवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिए; बुजर्गों व् उच्चाधिकारियों के साथ सामंजस्य की नीति अपना कर  चलिए/  वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/  निर्यातक, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, नर्सिंग होम्स व् मनोविशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  मेहमाननवाज़ी में व् धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र आपको लाभान्वित कर सकते हैं/ खेलजगत, सर्जन्स, निर्यातक, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, डे केयर सेंटर्स,  इवेंट मेंजर्स, बैंकर्स, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स, चांदी व् हीरे के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/  संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने हो सकते हैं, परन्तु दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेते हुए समस्या का समाधान पाने की चेष्टा कीजिये/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/ हीरे व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता एवं सर्जन्स आज  अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपका रुझान शोध कार्यों, आविष्कार, अनुसन्धान, राजनैतिक व् प्रशासनिक नवाचारों की ओर बढ़ेगा/ आरम्भिक स्तर पर आपकी नीतियों का कुछ विरोध सम्भव है/ निर्यातक, खेल समीक्षक, बेंकर्स, इवेंट मेंजेर्स व् कोरियोग्राफर्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, ट्रेवेल एजेंट्स व् होटल उद्यमी, एन जी ओ व् समाज सेवक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिक , सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियों में विशेष पहचान बना पाएंगे/ लोन एजेंट्स, बैंकर्स, लेखाविद, खेल जगत से जुड़े लोग, इवेंट मैनेजर्स, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अंतरात्मा की पुकार की ओ र विशेष ध्यान दीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे; भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक क्रियाकलाप निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंग/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां समेटने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप के कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, इवेंट मैनेजर्स, खेल जगत, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, बेंकर्स, निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर परेशानी बढ़ सकती है/ भाग्य अनुकूलता से आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, पेट्रोल व् हीरे के विक्रेता, मीडिया व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक एवं धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  संतान पक्ष की किसी समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/
वास्तु विद, धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट, हीरे व् ईंधन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment