Wednesday, November 29, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12/2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/12/2017 


अंक 1,10,19,28
आज आपकी नेतृत्व क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर आप राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक क्षेत्र मैं विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली भी आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते  हैं/ विदेश मैं सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने केलिए, इवेंट मेनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय, उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  मनोरोग

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे / विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ लोन व्  ट्रेवेल एजेंट्स, सीमेंट, पारे,खेलसामग्री,चांदी , हस्तशिल्प उत्पादों ,भूरे रंग की वस्तुओं  के विक्रेता , फैशन व् ग्लैमरजगत,सेक्सोलॉजिस्ट्स,संगीतकार,नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/  डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सामन्य  रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  आकस्मिक आये अतिथियों के कारण व् बच्चों की किसी समस्या के चलते, आज आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मैं फेर बदल का अंदेशा है/ आपको अतिरिक्त व्यय करने मैं परेशानी होगी/  प्रेम प्रसंग मैं आज आत्मीयता की कमी  महसूस होगी/ मीडिया ,  एयर ट्रेवेल्स ,चांदी व कलाकृतियों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ शेयर्स मैं निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम् पर  यथासम्भव काबू रखिए अन्यथा राजनैतिक व प्रशासनिक स्तर पर उलझन का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण होंगे / निर्यात व्यवसाय विस्तार ,उच्च अध्ययन व  भ्रमण हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ मनोचिकित्सक , नर्सिंग होम्स,  खेल संवाददाता , एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, चाँदी , मोती ,सीमेंट म्यूजिक एलबम्स व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी  से कुछ मनमुटाव हो सकता है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक 5,14,23
आज आपकी नेतृत्व व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर आप प्रशासनिक व् सामाजिक गतिविधियों मैं खास पहचान बना पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क  सूत्र व् मित्र गण आपके  विशेष मददगार सिद्ध होंगे/ टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक , कोरियोग्राफर्स ,नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, इवेंट मैनेजर्स , राजनीतिज्ञ व् एन जी ओ , सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं  के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिए व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप मैं भी दीजिए /  आज प्रेम प्रसंग मैं प्रगाढ़ता बढ़ेगी/  आप व्यक्तिगत रखरखाव व् अपने प्रियजन की सुख  सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/  फैशन व् ग्लैमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स,  भूरे रंग की वस्तुओं  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/  टूरिज्म सेक्टर , एयर ट्रेवेल्स, संगीत व् नृत्य ,निर्देशक ,चांदी,के विक्रेता व निर्यातक , पारे, सीमेंट के विक्रेता , मनोचिकित्स्क, नर्सिंग  होम्स, खिलाड़ी व् मोटर ड्राइविंग स्कूल्स अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु उत्तम दिन है/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक व्  राजनैतिक स्तर पर कुछ अनर्गल वादविवाद  आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ अहम पर  काबू रखते हुए सामंजस्य की नीति अपनाईये/ किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत न कीजिये /व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने  की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम मैं बाधा आ सकती हैं/  संतान पक्ष की किसी चिंता से भी आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ प्रेम प्रसंग मैं आज आत्मीयता की कमी  महसूस होगी/  आज किसी को भी उधार न दीजिये,अन्यथा वसूलना कठिन होगा/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment