Friday, October 6, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/10/2017 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/10/2017 शनिवार


अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में  बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन मैं अधिक सतर्कता बरतिये / शिपिंग सेक्टर ,चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया, कलाकार ,साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग आज अधिक अनकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों व् दान पुण्य में  भी कुछ पहचान बनेगी/ मीडिया ,आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे, पेट्रोल व्  वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, साहित्यिक ,व्यवसायिक ,धार्मिक गतिविधियों में  बिताया गया समय सार्थक रहेगा/कॉस्मेटिक व् डेंटल सर्जन्स,आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु,मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट ,प्रकाशक,चांदी, मोती हीरे, ईंधन, वाहन, लोहे के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स ,शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियोंं, सामाजिक क्रियाकलापों,साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे आदि में  बढ़ेगी/ चांदी, मोती ,मत्स्य, नमक के विक्रेता  शुद्धिकरण सयंत्र ,शिपिंग सेक्टर, तैराकी प्रशिक्षक, मनोवैज्ञानिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए /

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से  जुड़ी कोई सौदेबाजी , बुजर्गों से अनर्गल वादविवाद व् वाहन चालन मैं लापरवाही आज आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं/ संयमित चित से दैनिक  क्रियाकलापों पर ही ध्यान दीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से  पूर्ण कर पाएंगे/  अनर्गल वादविवाद से यथासंभव् दूर रहिये व् सम्पति की सौदेबाजी भी आज स्थगित  दीजिए / शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/ कृषक वर्ग आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पायेगा/

अंक 7,16,25
आज आपकी रूचि  रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान, धार्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों  में बढ़ेगी/ शिपिंग  सेक्टर, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, पेट्रोल, हीरे,चाँदी ,मोती ,सीफ़ूड ,जल शुद्धिकरण सयंत्र के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया, साहित्यकार, कॉस्मेटिक सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप  दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से  आज आपकी  सामाजिक ,व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/  फोटो जर्नलिस्ट्स,  धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, नवरत्न, हीरे, ईंधन व् वाहन के विक्रेता ,सर्जन्स, भू शोधार्थी,,कृषक वर्ग आज अनुकूल स्थिति में  रहेंगे//

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से  पूर्ण कर पाएंगे/  व्यवसायिक, सामाजिक व् धार्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियां होंगी/ धर्म प्रचारक,वास्तु विद, भविष्यवेता, फोटो जर्नलिस्ट,/ आर्किटेक्ट्स  कृषक वर्ग, भू अनुसन्धान व् अंतरिक्ष अनुसन्धान से जुड़े लोग, हीरे,नवरतन , वाहन, ईंधन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कृषि भूमि  दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment