Sunday, October 1, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/11/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/11/2017 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद-प्रमोद, विदेश भ्रमण आदि में बढ़ेगी/ प्रबंधन क्षमता मुखर होगी; व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ होटल उद्यमी, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सोने, चाँदी, हस्तशिल्प उत्पादों, खेल सामग्री आदि के विक्रेता व् निर्यातक, बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों एवं साहित्य सृजन के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् कारोबारी क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ सोने, चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, कुटीर उद्योगपति, टूरिज्म सेक्टर व् एयरलाइन्स, लेखक, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सम्पति विक्रेता, प्रसूतिगृह व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने एवं विदेश गमन हेतु उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास फलदायक रहेंगे/ पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सोने, चांदी व् सम्पति एवं गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, लेखक, प्रकाशक, सामाजिक कार्यकर्ता व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति, प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक प्रवृति मुखर होगी/ अनुसंधान, आविष्कार व् शोध कार्यों में आप कुछ पहचान बना पाएंगे/ चांदी, कलाकृतियों, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, वैज्ञानिक, टूरिज्म सेक्टर, संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेल संवाददाता व् सामाजिक कार्यकर्ता, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके बाधित कार्य गति लेंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ व् नर्सिंग होम्स , इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियों में कुछ अतिरिक्त समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने व सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , प्रकाशक व् लेखक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी बाधा का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/  स्लेटी व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, सोने व संपति के विक्रेता, लेखक, प्रकाशक, स्त्रीरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17, 26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ पारिवारिक व सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, सोने व सम्पति के विक्रेता एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पायेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ धैर्यपूर्वक समस्या का हल पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ मीडिया, सोने व् सम्पति के विक्रेता व् सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment