Wednesday, September 13, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2017

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है व् आप कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी संपर्क सूत्र मित्रमंडली आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ प्रेम प्रसंग  टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, खिलाड़ी, इवेंट मैनेजर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् पारे के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास अत्यन्त सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सार्थक रहेगा/ पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/ साहित्यकार, शिक्षाविद , इवेंट मैनेजर्स, फैशन  व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, खेल जगत , कोरियोग्राफर्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता ,आर्किटेक्ट्स व् आन्तरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने से आप मेहमाननवाज़ी व् बच्चों की अतिरिक्त मांगे पूर्ण न कर पाने की वजह  से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये व किसी से भी उधार न लीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आप , कुछ परेशानियों के बावजूद, दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अपनी प्रबंधन क्षमता  के आधार पर  आप कुछ खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, निर्यातक, नर्सिंग होम्स, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 5,14,23
आज अन्तरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिए व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ नर्सिंग होम्स, खेल जगत, निर्यातक,टूरिज्म सेक्टर, कुटीर उद्योगपति , सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ व्यवसाय व् निवास बदलने हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी./ आप व्यक्तिगत रख्र रखाव , पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, गृह उपयोगी वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता , साहित्यकार, मीडिया, फैशन व् ग्लैमर जगत, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी./ टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, बेंकर्स, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग. कोरियोग्राफर्स, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स, नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, स्लेटी, भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं , सोने व् सम्पति के विक्रेता, होटल उद्यमी व् कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपके  सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूर्ण हो पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, समाज सेवक, साहित्यकार, प्रकाशक, प्रसूतिगृह व्  कुटीर उद्योगपति , सरसों के तेल,सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की किसी समस्या से आप खिन्न रहेंगे/ व्यवस्थित मन से हल पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/ आज किसी से भी उधार न ले और न ही किसी को उधार दें/नवनिवेश के लिए दिन जोखिम पूर्ण है/ मेहमान नवाज़ी पर आज आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment