Monday, July 31, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/8/2017 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/8/2017 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ आप प्रशासनिक, राजनीतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों व सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ व सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष परिवर्तन नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे, परन्तु अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ व्यवस्थित मन से दिनचर्या पूरी करने की चेष्टा कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक, व्यवसायिक, साहित्यिक व् पारिवारिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ कृषि उत्पादों, कृषि भूमि, ईंधन, बारूद, नवरतन के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, वास्तु विद, धर्म गुरु, सैन्य दल व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज प्रशासनिक व् राजनीतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ अहम पर यथासम्भव क़ाबू रखते हुए अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं विक्रेता व् दुग्ध उत्पाद विक्रेता आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबंधन क्षमता व् नेतृत्व प्रवृति मुखर होंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजदूत, स्वंय सेवी संस्थाएं, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक, राजनीतिज्ञ व् संवाददाता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ सम्पति स्थानांतरण आज न कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया, आगजनी, अनर्गल वाद विवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये व् शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/  सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया व सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ कृषक वर्ग, पावर ग्रिड्स व्  अनाज गोदाम आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
अहम के टकराव के कारण आज राजनीतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में उलझने बढ़ सकती हैं/ आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आज आप कुछ विरोध के बावजूद अपनी बात मनवा पाएंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ धर्म  गुरु,  कृषि उत्पादों, कृषि भूमि , ईंधन व बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा; तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ ईंधन, बारूद,नवरतन, भू उत्पादों के विक्रेता, वास्तु विद, कृषि शोधार्थी व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment