Tuesday, June 13, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/6/2017

 अंकों  के आधार पर आपका भविष्यफल   दिनांक 15/6/2017

अंक 1,10,19,28
आज व्यय से पूर्व बजट निर्धारित  कर  लीजिए /अपव्यय  के   कारण सहचर से  मनमुटाव का अंदेशा  है / प्रेम प्रसंग  में भी आज आत्मीयता की कमी   महसूस  होगी/दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण हो  पाएंगी /
अंक 2,11,20,31
आज पारिवारिक, सामाजिक  व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा  पाएंगे /गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा / आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी/सोने, सम्पति,एथिनिक जेवेलेरी, चोकोलेटेस ,काफी के विक्रेता ,सौन्दर्य विशेषज्ञ  ,सेक्सोलोजिस्ट्स, आर्किटेक्ट्स। कला  समीक्षक, आंतरिक सज्जाकार अधिक  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
 आज आर्थिक संसाधनों की कमी से  कुछ परेशानी  हो सकती है ,परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके लक्ष्य पूरे  हो पाएंगे /सोने व् सम्पति के निवेशक ,आर्किटेक्ट्स , आंतरिक सज्जाकार,साहित्यकार,मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /
अंक 4,13,22,31
आज आपको अपने किसे प्रियजन की कमी  बहुत शिद्दत से  महसूस होगी /प्रेम  प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी /भाग्य अनुकूलता से राजनेतिक व् प्रशासनिक गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे  व् प्रशासनिक  नवाचारों में  रूचि रहेगी /सफ़ेद रंग   की  वस्तुओं के  विक्रेता आज अधिक  स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति मैं कोई  विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से  संपन्न हो पाएंगी /सोने व् सम्पति के निवेशक  व् विक्रेता,साहित्यकार ,आर्किटेक्ट्स ,गृह व् शिक्षा लोन एजेंट्स विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक  प्रतिष्ठा बढेगी /आंतरिक सज्जाकार,आर्किटेक्ट्स,सोने, एथिनिक जेवेलेरी,सम्पति,गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता ,कला समीक्षक ,फैशन व् ग्लेमर की  से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/पारिवारिक सुख सुविधा पर आप सहर्ष व्यय करेंगे / व्यवसायिक  गतिविधियाँ कुशलता से पूर्ण कर  पाएंगे/
अंक 7,16,25
 आज पारिवारिक ,व्यवसायिक व् सामाजिक गतिविधियाँ सहजता से निभा पाएंगे/प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/भूरे व् सुनहरी रंग की वस्तुओं,सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/सोने व् सम्पति के निवेशक ,मीडिया,आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज बचते बचते  सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है, जिसका  एक मुख्य कारण  अपव्यय हो सकता है/बजट निर्धारित करने में  बुद्धिमता है/व्यवसायिक व् पारिवारिक गतिविधियाँ,भाग्य अनुकूलता के कारण सहजता से सम्पन्न हो पाएंगी/सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश  कीजिए/


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment