Tuesday, May 30, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/5/2017

अंक 1,10,19,28
आज आप विदेशी सम्पर्क सूत्रों से लाभान्वित होंगे  विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ प्रशासनिक वर्चस्व बढेगा /दान पुन्य व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में रूचि बढेगी /


अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ मित्र मण्डली, मेहमान व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला दे सकते हैं/बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, इवेंट मेनेजर्स संगीतकार आज ग्रह अनुकूलता से लाभान्वित होंगे


अंक 3,12,21,30
आज किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिए / संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने हो सकते हैं/


अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि आविष्कार व् अनुसन्धान में रहेगी/ प्रशासनिक नव नीतियाँ बनेंगी / नेतृत्व की प्रवृति विकसित होगी/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ मेहमान नवाजी में समय खुशनुमा बीतेगा/ निर्यातक, इवेंट मेनेजमेंट, नृत्य निर्देशक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 5,14,23
आज आपकी नेतृत्व  की प्रवृति व् प्रशासनिक क्षमता अधिक विकसित होगी/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सीमेंट व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं एवम खेल सामग्री के निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन सामान्य रूप से, बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अंक 8,17,26
आज उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ बुजुर्गों की भावनाओं की ओर भी विशेष ध्यान दीजिये/ उपभोग से पूर्व उत्पादों की शुद्धता परख लीजिये; फ़ूड पाइज़निंग का अंदेशा है/


अंक 9,18,27
आज के दिन किसी नवीनता के आसार नहीं हैं/दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप राहत महसूस करेंगे /सामाजिक मेलमिलाप में कुछ समय दीजिये/ संतान पक्ष की किसी समस्या व आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अनमने व् अव्यस्थित से रहेंगे/


www.numeropath.com









No comments:

Post a Comment