Saturday, May 13, 2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/5/2017

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/5/2017


अंक १,१०,१९,२८

आज का दिन गतिशील है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में  सांस्कृतिक प्रस्तुति, खेल प्रतियोगिता, इवेंट मेनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको प्रसन्नचित रखेगा/ दुग्ध उत्पादों, सीमेंट, पारे, राख, खेल सामग्री के निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों व् राजनेतिक एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज आप उर्जावान रहेंगे व् प्रफ्फुलित चित से विभिन्न गतिविधियों में बढ चढ़ कर भाग लेंगे/ पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर, होटल उद्यमी, चांदी, हस्त शिल्प उत्पादों के निर्यातक, खेल संवावदाता, कला समीक्षक, मीडिया, कलाकार, इवेंट मेनेजर्स. लेखाविद, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज आप मनोवैज्ञानिक आधार पर समस्याओं का हल पाने में  सक्षम रहेंगे/अं तरात्मा की पुकार की ओर भी ध्यान दीजिये/

अंक ३,१२,२१,३०

आज संतान पक्ष की किसी चिंता से या अचानक आये अतिथियों की वजह से आप कुछ अनमने हो सकते हैं/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में  कुछ फेर बदल करना पड सकता है/ रचनात्मक गतिविधियों में आपका रुझान बढेगा/ मीडिया, अनुवादक व् कलाकार अधिक अनुलुल स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१

आज दिन गतिशील है/ आमोद प्रमोद, मनोरंजन व् मेहमान नवाजी में  समय खुशनुमा बीतेगा/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु , इवेंट मैनजमेंट व् उच्च अध्ययन हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रशासनिक स्तर पर कुछ वैचारिक मतभेद आपकी खिन्नता का कारण बन सकते हैं/

अंक ५,१४,२३

आज आप प्रसन्नचित से व् व्यवस्थित ढंग से विभिन्न गतिविधियों में  आगे रहेंगे/ अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपूर उपयोग व्यवसाय विस्तार हेतु कीजिये व् अंतरात्मा की पुकार की ओर भी ध्यान दीजिये/ आज मेहमान व् आपके बच्चे आपके आनंद में  वृद्धि करेंगे/ राजनैतिक, खेल गतिविधियों व सामाजिक क्षेत्र में भी आप अग्रणी रहेंगे/

अंक ६,१५,२४

आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ समेटने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  देने की कोशिश कीजिये/

अंक ७,१६,२५

आज का दिन गतिशील है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु विदेश जाने के लिए व् उच्च अध्ययन एवं इवेंट मेनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय हेतु विदेश जाने के लिए अनुकूल दिन है/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ उड्डयन सेक्टर को भी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

अंक ८,१७,२६

आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/ प्रशासनिक मतभेद आपके परेशानी बड़ा सकते हैं/ बुजुर्गों को समुचित आदर देने की कोशिश कीजिये/

अंक ९,१८,२७

आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमनों के कारण आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  बाधा आने से आप कुछ अनमने रह सकते हैं/ विदेश से भी कोई चिताजनक समाचार का अंदेशा है/ व्यवस्थित मन से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान दीजिये व् कोई नयी शुरुआत न कीजिये/























No comments:

Post a Comment