Monday, March 27, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/3/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/3/2017 गुरुवार
================================================
अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ जल शुद्धिकरण सयंत्र, शिपिंग इंडस्ट्री ,मत्स्य पालक, मर्चेंट नेवी व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपके व्यवसायिक,  पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/ साहित्य सृजन में भी कुछ समय दे पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,स्त्रीरोग विशेषज्ञ, कुटीर उद्योगपति व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
समुद्री हवाओं या किसी जलजनित संक्रमण से आज परेशानी कां अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/  व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  रचना व् साहित्य के क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, कुटीर उद्योगपति, सोने, सम्पति, चांदी, मोती, सी  शेल्स के विक्रेता, कलाकार, मीडिया, शिपिंग सेक्टर व् मर्चेंट नेवी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आज सामाजिक गतिविधियों व् नवाचारों के क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभांवित करेंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक , मीडिया व् प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यक्तिगत रख रखाव व् पारिवारिक सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, कुटीर उद्योगपति, शिक्षक, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयास आप दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ सामाजिक, आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी, एक्वा गार्ड्स,सेए शेल्स, मोती , मत्स्य, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  व्यवसाय व् निवास बदलने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 8,17,26
सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों के क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/  पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व भी बखूबी निभा पाएंगे/ सोने व्  सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/ भवन निर्माता, साहित्यकार, मीडिया, प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज पारिवारिक, व्यवसायिक, सामाजिक व् साहित्यिक क्षेत्र में उपलब्धियां सराहनीय होंगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घकालीन निवेश हेतु वगृह निर्माण शुरू करने हेतु अनुकूल दिन है/ शैक्षिक संस्था संचालक, मीडिया, लेखक व प्रकाशक, प्रसूतिगृह व् स्त्री रोगविशेषज्ञ एवम कुटीर उद्योगपति आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment