Tuesday, February 21, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2017 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  23/2/2017 गुरुवार
अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ व्यवसायिक कारणों से यात्रा के  अवसर बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन  अधिक सावधानी बरतिए /  बुजर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके सहायक हो सकते हैं/ टूरिस्म सेक्टर, निर्यातक, बेंकर्स इवेंट मैनेजर्स, नर्सिंग होम्स, फीज़िओथेरपिस्ट , मनोरोग चिकित्सक , स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको  आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने , वाक इन इंटरव्यू , विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा एवं भ्रमण हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ सोने, हीरे, सम्पति , गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, सर्जन्स, प्रसूतिगृह , मूवर्स एंड पैकर्स , मीडिया, प्रकाशक, सार्वजनिक निर्माण विभाग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर  में कुछ मांगलिक  गतिविधियों के आसार  हैं/ तीर्थ यात्रा के  अवसर भी बन सकते हैं/
अंक 3,12,21,30
आज आकस्मिक आये अतिथियों व् सन्तान पक्ष की किसी समस्या के चलते पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ परन्तु आप समस्या निवारण में काफी हद तक सफल रहेंगे/  सोने, हीरे , सम्पति के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, साहित्यकार ,आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रसूतिगृह , ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक व् सामाजिक सरोकार की व् साहित्यिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा /

अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन क्षमता व्  तर्क शक्ति के आधार पर आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन व व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ वाहन  चालन में आज अधिक सजग रहिये/ स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, नर्सिंग होम्स व् मनोचिकित्सक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ सोने, सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स ,गृह व् शिक्षा  ऋण एजेंसियां , टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, प्रकाशक , साहित्यकार, निर्यातक, खिलाड़ी,संगीतकार ,नर्सिंग होम्स  व मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ व्यवसायिक दायित्व भी सहजता से पूर्ण होंगे/ सोने, सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार, शिक्षाविद, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु कुछ अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता  से भी आपकी आर्थिक, सामाजिक  व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  हीरे, सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं, वाहन, पेट्रोल ,लोहे,स्टील के विक्रेता, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, खेल संवाददाता, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के  फलस्वरूप, व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूर्ण होंगे/आज आपकी पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  सरसों के तेल, पेट्रोल, वाहन, लोहे, हीरे के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक व् विक्रेता, साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/
अंक 9,18
संतान  पक्ष की किसी समस्या के चलते  व् आकस्मिक आये अतिथियों  के कारण  पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल  का अंदेशा है/ परन्तु आप समस्या निवारण में काफी हद तक सफल रहेंगे/ सोने, सम्पति,  हीरे, वाहन ,पेट्रोल,  गृह उपयोगी सामान के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म  गुरु  आर्किटेक्ट्स,वास्तु विद, मीडिया, प्रकाशक , सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment