Friday, February 10, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/2/2017 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  12/2/2017  रविवार

अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियाँ, कुछ आर्थिक परेशानियों के बावजूद सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आर्थिक नवनिवेश के लिए भी दिन जोखिमपूर्ण है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से कुछ पहचान बना पाएंगे/ एन जी ओ, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य  व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ गृह निर्माण , घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा हेतु , घर व् निवास बदलने, सोने व् सम्पति के क्रय विक्रय हेतु विशेष अनुकूल दिन है/  साहित्यकार, फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं , चर्म उत्पादों के विक्रेता ,कला समीक्षक , कुटीर उद्द्योग्पति आजादीक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रख रखाव हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/
अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्थिक साधन सीमित होने से कुछ अधिक जोड़ तोड़ करके ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति  के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सामाजिक कार्यकर्ता,साहित्यकार, शिक्षाविद, स्त्रीरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति  मैं रहेंगे / जीवनसंगी की  भावनाओं के प्रति आज अधिक सहिष्णु रहिये/
अंक 4,13,22,31
आर्थिक साधन सीमित होने से आज कार्यगति कुछ शिथिल हो सकती है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/  अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/  व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलाप पूरे करने की कोशिश कीजिये  व् कुछ आराम कीजिये/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ अपनी प्रबंधन क्षमता व् कुशल व्यवहार के आधार पर आज आप खास पहचान बना पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, राजनीतिज्ञ, विदेश मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
पारिवारिक, सामाजिक व् आर्थिक स्थिति  सराहनीय रहेगी/ कला व् साहित्य के क्षेत्र मैं कुछ आकस्मिक धन व् यश प्राप्ति होगी/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता , साहित्यकार,  सामाजिक कार्यकर्ता ,फिल्म निर्माता सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्ट गेलेरी संचालक, फैशन व् ग्लैमर  की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/  डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आर्थिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्था संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फैशन व् ग्लैमर जगत, सोने, सम्पति व् एथनिक जेवेलेरी के विक्रेता , फिल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ प्रेम प्रसंग मैं प्रगाढ़ता बढ़ेगी/
अंक 8,17,26
आज सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र मैं उलझने बढ़ सकती हैं/  सोने व् सम्पति, सरसों के तेल व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसधान सीमित होने की वजह से आप अपने परिवार की अतिरिक्त मांगे पूर्ण नहीं कर पाएंगे/ जीवनसंगी के साथ बचते बचते भी कलह का अंदेशा है/ पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व आज आपका अधिकांश समय लेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता आर्किटेक्ट्स,साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे /

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment