Sunday, January 8, 2017

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/1/2017 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/1/2017 मंगलवार
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपका वर्चस्व राजनैतिक, प्रशासनिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  बढ़ेगा/ आपकी प्रबंधन क्षमता व् तर्क शक्ति मुखर  होगी/  एन जी ओ , सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिए /सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ सोने,सुनहरी रंग की वस्तुओं, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स  व् साहित्यकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक ,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कृषि भूमि व् सोने मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ साहित्यकार, फोटो जर्नलिस्ट ,आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु , कृषक वर्ग, नवरतन, ईंधन ,बारूद,  बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए, राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर वैचारिक मतभेद व् विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ किसी नए प्रोजेक्ट के लिए दिन प्रतिकूल है/ व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियों को पूरा करने पर ही ध्यान दीजिये/


अंक 5,14,23
आज आपकी प्रशासनिक योग्यता व् गणनात्मक क्षमता के दम पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , शिक्षण संस्थाएं, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का कारण हो सकती है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक ,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी, परन्तु व्यवहार  यथासम्भव विनम्र रखिये/ प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/सम्पति स्थानांतरण आज न कीजिए /

अंक 7,16,25
दैनिक क्रियाकलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/ शिक्षाविद, प्रकाशक, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनतिक क्षेत्र में  कुछ मतभेद बढ़ सकते है/व्यवहार विनम्र रखिये/   सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/  कृषि भूमि व् सोने मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक ,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ कृषि भूमि व् सोने मैं दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ साहित्यकार, फोटो जर्नलिस्ट , आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु , कृषक वर्ग, नवरतन ,ईंधन ,बारूद, सोने ,सम्पति , बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment