Wednesday, December 7, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/12/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/12/2016  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक साधन सीमित होने की वजह से कार्यगति शिथिल हो सकती है/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ प्रेमप्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ अपने जीवनसंगी की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान दीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ज्वर, रक्तविकार या चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है/भाग्य अनुकूलता  के फलसवरूप, अस्वस्थता के बावज़ूद, आप अपने निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्य व् पारिवारिक दायित्व पूरे कर पाएंगे/ सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं ,सोने ,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,शिक्षाविद, लेखक व् फिल्मनिर्माता अधिक अनुकूल स्थिति रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व आर्थिक तंगी के बावज़ूद पूर्ण कर पाएंगे/ सेना, न्यायपालिका, सम्पति व् सोने के दीर्घ कालीन निवेशक, कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि, गृह निर्माण सामग्री , ईंधन के विक्रेता,धर्म गुरु, फोटोजर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/किसी भी नए प्रोजेक्ट में  निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ जीवनसंगी  की भावनाओं की ओर अधिक सहिष्णु  रहिए व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/ व्यस्थित चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/

अंक 5,14,23
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को अब और अधिक स्थगित करना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ख़राब तबियत के बावज़ूद आप भाग्य अनुकूलता की वजह से दैनिक निर्धारित  लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
आज अस्वस्थता के कारण परेशानी बढ़ेगी/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया भी प्रतिकूल परिणाम  दे सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप ,पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण  कर पाएंगे/सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं, कॉस्मेटिकस के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स ,कला समीक्षक, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज खराब तबियत के कारण परेशानी बढ़ेगी/ सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ सोने,सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं , चर्म उत्पादों के विक्रेता ,फैशन व् ग्लेमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष व् वास्तु परामर्श की ओर  बढ़ेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते है/ सर्जन्स, प्रकाशक, फ़ोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्टस, ईंधन, सोने, नवरतन, कृषि भूमि के विक्रेता व् निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति, आर्थिक साधन सीमित होने के बावज़ूद सुखद रहेगी/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ फ़ोटो जर्नलिस्ट, कृषि भमि व् बहुरंगी उत्पादों, ईंधन, बारूद , सोने के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शेयर्स में  हानि का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment