Thursday, December 29, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/12/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/12/2016  शनिवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बद्लाव नहीँ ला पाएँगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुज़ुर्गो व उच्च अधिकारियों से कहासुनी आपकी परेशानी बढा सकतीं है/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/ शिपिंग सेक्टर, सीफ़ूड, चॉंदी ,हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा हैं/ समुद्री व्यवसाय से जुड़े लोग आज कुछ परेशानी में रह सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेँगे/ हीरे, लोहे, वाहंन व् पेट्रोल के विक्रता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  विषेष बदलाव नहीं लाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपके बाधित कार्य पूर्ण कर पाएंगे/ आप की राय का मान होगा/ धार्मिक व् रचनात्मक गतिविधियोँ में रुझान बढ़ेगा/चांदी, हीरे, ईंधन, वाहन के विक्रेता ,कॉस्मेटिक सर्जन्स,मीडिया, प्रकाशक व् वाचनालय अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचार, अनुसंधान, आविष्कार, शोध कार्य ,सामाजिक गतिविधियों आदि में बढ़ेंगी/ शुरू में  कुछ विरोध का अंदेशा है/ अंतत आप अपनी बात मनवा पायेंगे/ शिपिंग सेक्टर, मत्स्य, समुद्री उत्पादों,चाँदी, सीफ़ूड व् मिल्कफ़ूड के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहज रुप से पूर्ण कर पाएंगे/ बुजुर्गों व उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने  की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिए सामान्य हैं/ दैनिक दायित्व निभा पाएंगे , परन्तु आपके  क्रिया कलापों में  नवीनता क़ी कमीं की काऱण क़ुछ बोरियत महसूस होगी/ अपनी पसंद दीदा गतिविधियों व सामाजिक मेलमिलाप में कुछ समय दीजिए/ आज आप भाग्य से किसी विशेष अनुकंपा की आशा में न रहिये/
अंक 7,16,25
दैनिक क्रियाकलाप सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी व्यवसायिक व सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेँगी व आपकी रॉय क़ा मान होंगा/ शिपिंग सेक्टर चांदी , मोती, मत्स्य के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियानों से  जुड़ें लोग़ , मीडिया ,कॉस्मेटिक सर्जन्स , हीरे, वाहंन  व् पेट्रोल के विक्रता, प्रकाशक ,धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर काबू रखिये; राजनैतिक व प्रशासनिक स्तर पऱ  कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकतें  हैं/भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आपकी व्यवसायिक व सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेँगी/ सर्जन्स, मीडिया, हीरे, वाहन, ईंधन, लोहे के विक्रेता, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपका रुझान धार्मिक गतिविधियों में बढेगा/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद , हीरे व् ईंधन के विक्रता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ योग ध्यान व् धार्मिक क्रियाकलापों की ओर रुझान बढेगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment