Monday, December 26, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/12/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/12/2016 बुधवार 

अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक व राजनैतिक क्षेत्र में  वर्चस्व बढ़ेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में भ्रमण, इवेंट मैनजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल स्पर्धा व उच्च अध्ययन  अध्ययन हेतु जाने के लिये अनुकूल दिन हैं/ टूरिज्म सेक्टर, सफ़ेद व स्लेटी रँग की  वस्तुओँ के विक्रेता , एन ज़ी ओ अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  ख़ास बदलाव नहीँ ला पाएँगे/ भाग्य अनुकूलता से आज कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ लोन व ट्रेवेल एजेंट्स, टूरिज्म सेक्टर, बालरोग व मनोरोग विशेषज्ञ, कोरियो  ग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् अचानक आये मेहमानो की वजह से आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेँगे / मन शांत रखने की कोशिश कीजिये/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में भी फेर बदल का अन्देशा है/ आज किसी को भी उधार न दीजिए/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत व सास्कृतिक शिष्ट मण्ड़ल आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिये, आविष्कार ,अनुसंधान व प्रशासनिक नवाचारों के लिये उत्तम दिन है/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दिजिये व अपनीं  गणनात्मक योग्यता पर भी पूरा  भरोसा कीजिये/भाग्य व कर्म दोनो ही  आज को आप् को आशा से अधिक देंगे/ बालरोग व मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता , इवेंट मैनेजर्स, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी सफ़ेद व स्लेटी रँग की वस्तुओँ के विक्रता,खेल जगत ,टूरिज्म सेक्टर व लोन एजेन्सियां आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/
अंक 6,15,24
आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ शांत चित से दैनिक गतिविधियॉं पूरी कर  पाएँगे/ कुछ समय सामाजिक  मेलमिलाप में दीजिए व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बद्लाव नहीँ  ला पाएँगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप विदेशी सम्पर्क सूत्रोँ व मित्र मंडली से कुछ आकस्मिक लाभ पा सकते हैं/ मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक,  टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग होम्स, खेलजगत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /विदेश गमन हेतु उत्तम  दिन है/
अंक 8,17,26
आज अहम् पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व प्रशासनिक मतभेद आपके परेशानी का  सबब बन  सकते है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो  लीजिये /फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई ख़ास बदलाव नहीं  ला पाएँगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व संतान पक्ष की किसी चित से आज आप क़ुछ  अनमने से रहेँगे/ व्यवस्थित मन दैनिक दायित्व निभाने की  कीजिये/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment