Friday, December 23, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/12/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/12/2016  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन शान्तिप्रद है/आप विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में समय दे पाएंगे/
सामाजिक व राजनैतिक गतिविधियों में भी आप प्रभावी रहेँगे/ शिपिंग सेक्टर, चाँदी, मोती ,मत्स्य , कलाकृतियों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भारी वर्षा या समुद्री हवाओं से भी परेशानी हो सकती है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियोँ पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/ कुछ समय आराम कीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना की उन्मुक्त उड़ान के लिये उत्तम दिन है /मनोरंजन व नौका विहार, समुद्री यात्रा के लिये उत्तम दिन है/ मीडिया, चांदी ,सीफ़ूड व अन्य समुद्री उत्पादो के विक्रेता , मर्चेंट नेवी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन सैर सपाटे, मनोरंजन, विदेश यात्रा के लिये अच्छा है/ समुदी उत्पादों, चाँदी ,अक्वा गार्ड के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, मीडिया, धर्म प्रचारक, राजनेता व सामजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बद्लाव नहीँ ला पायेंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी प्रतिष्ठा राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में  बढ़ेगी/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी पहचान बना पाएँगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिये सामान्य हैं/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटे खुशियाँ सहेजने की कोशिश कीजिये/ भाग्य से किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/

अंक 7,16,25
आज आपकी रुचि धार्मिक गतिविधियों, सैर सपाटे, मनोरंजन व रचनात्मक गतिविधियों बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर,सीफ़ूड, मोती,समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया, साहसिक समुंद्री अभियान प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर  यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  क़ोई खास बद्लाव नहीँ ला पाएँगे /नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस  करेँगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व पसन्द दीदा गतिविधियॉं में  दीजिये व् अपने आस बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment