Saturday, December 31, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/1/2017 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/1/2017 सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित  से अपनी गतिविधियाँ पूरी कर पाएंगे/कुछ समय सैर सपाटे, आमोद प्रमोद  व् रचनात्मक गतिविधियों में  भी दे पाएंगे/ विदेश भ्रमण के अवसर बन सकते हैं/ एयर ट्रेवल्स, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया , चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में  पहचान बना पाएंगे/ मीडिया,अनुवादक , कलाकार,  टूरिज्म सेक्टर और एयर ट्रेवेल्स,  चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक,गिफ्ट सेंटर्स , कवि व् समाज सेवक  अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास अधिक सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभान्वित होंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, चाँदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, टूरिज्म  सेक्टर,एयर ट्रेवेल्स ,मीडिया ,लेखक व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी कल्पना शक्ति व् तार्किक योग्यता दोनों ही अधिक मुखर होंगी/ आप लीक से हट कर कुछ कर पाएंगे/  अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/ समाज सेवी संस्थाएं, मीडिया ,टूरिज्म सेक्टर, कलाकार अनुवादक वैज्ञानिक ,प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ,शोधार्थी , चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक क्रिया कलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये/ कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/
अंक 7,16,25
आज सेहत व्  आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ किसी एलेर्जी  या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवेल्स व् पर्वतातोरोही भी आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/ हस्तशिल्पी ,अनुवादक, कवि, मीडिया, गिफ्ट्स व्  चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण आज बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं/ राजनैतिक गतिविधियों के लिए भी दिन प्रतिकूल है/ संयमित चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक  गतिविधियां  सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास व्  भाग्य आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी  छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment