Sunday, December 18, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 20/12/2016 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 20/12/2016 मंगलवार


अंक १,,१०,१९,२८ 
आज आप शान्त चित से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों व आमोद प्रमोद ,मेहमाननवाज़ी आदि में  समय दे पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्रमंडली आपकी खास मददगार हो सकते हैं// विदेश में भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन , सांस्कृतिक प्रस्तुति व खेल स्पर्धा में  भांग लेने हेतु जाने के लिये विषेश अनुकूल दिन है/

अंक २,११,२०,२९ 
आज कल्पना की उन्मुक्त उड़ान के लिये उत्तम दिन है/ विदेश में भ्रमण, सांस्कृतिक प्रस्तुति , इवेंट मैनेजमेंट, उच्च अध्ययन व निर्यात हेतु जाने के लिये उत्तम दिन है/ सीमेंट, पारे, खेल सामाग्री, कलाकृतियों, चांदी के विक्रेता, टूरिज्म व एयर ट्रेवेल सेक्टर, मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक ३,१२,२१,३०
आज आपकी रुचि रचनात्मक गतिविधियों व धार्मिक क्रियाकलापों में  बढ़ेगी/  सम्पति , ईंधन, नवरतन के विक्रेता, कलाकार, अनुवादक, क़ृषि  शोध कार्य से जुड़े लोग, सेना  व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता  व अचनाक आये मेहमानों के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेंर  बदल का अंदेशा है/

अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रुचि आमोद,प्रमोद, सैर सपाटे, विदेश भ्रमण में  बढ़ेंगी/ बच्चों व मेहमानों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक, इवेंट मेंजर्स, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रैवल्स ,निर्यातक, लोन एजेंटस अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ५,१,२३
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न किजिये व अपनीं गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश में  भ्रमण , उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिता, निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिये उत्तम दिन है/ चाँदी ,कलाकृतियों व खेल समाग्री के विक्रता व निर्यातक, मनोरोग व बालरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ सम्पति स्थानांतरण आज न कीजिये/

अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बद्लाव नहीँ ला पाएँगे/ दिन सामान्य है/ दिन भर की छोटी छोटी निर्बाध उपलब्धियॉं आपको शान्त चित रखेंगी/ सम्पति से जुडी कोई कार्यवाही आज शुरु न कीजिये/

अंक ७,१६,२५
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ वायु जनित संक्रमण से परेशानी  क अंदेशा है/ आज एयर ट्रेवेल एजेंसियां अपेक्षाकृत कम कमा पाएंगीं/ टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, सीमेंट, म्यूजिक एलबम्स ,खेल सामग्री  के विक्रेता, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ८,१७,२६
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूरी कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व ज्योतिष में रुचि बढेगी/हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे, प्रिन्टिंग इंक के विक्रेता, मीडिया, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/ आप स्वतंत्रता पूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएँगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में संमय  दे पायेँगे/ सम्पति के विक्रेता व क़ृषि  भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, नवरतन, ईंधन के विक्रता, सेना, न्याय पालिका अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/





अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 


No comments:

Post a Comment