Saturday, December 17, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 19/12/2016 सोमवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 19/12/2016  सोमवार

अंक १,,१०,१९,२८ 
आज आपका वर्चस्व प्रशासनिक व राजनैतिक स्तर मेँ बढ़ेगा व सामजिक गतिविधियों में  भीं आप अग्रणी रहेँगे/ एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, अनुवादक, कलाकार, एन जी ओ, चॉंदी व कलाकृतियों के विक्रेता व निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएँगे/ आप अपनी गतिविधियां शान्त चित से पूर्ण  कर पाएँगे/ टूरिज्म व एयर ट्रेवेल्स सैक्टर, चाँदी के विक्रेता, मीडिया , कवि व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/

अंक ३,१२,२१,३० 
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कलाकार, कवि,  टूरिस्ट गाईड , एयर लाइन्स, चाँदी व हस्तशिल्प उत्पादो के विक्रेता एवं निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज अहम पर  यथासम्भव काबू रखिये/ आपकी रुचि आज प्रशासनिक नवाचारों, आविष्कार, अनुसंधान आदि में बढ़ेंगी/ आरम्भिक स्तर पर आपकी नीतियों का कुछ विरोध हो सकता है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व चॉंदी  के विक्रेता , मीडिया, कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ५,१४ ,२३
आज बौद्धिक क्षमता व तर्क शक्ति के बल पर आप प्रशासनिक व राजनैतिक स्तर पर अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक गतिविधियों में भी समय दे पाएँगे/ दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ६,१५,२४
आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीँ हैं/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध सम्पन्न  होने से आप संन्तुष्ट रहेँगे/ कुछ समय अपने पसन्द दीदा गतिविधियोँ में दीजिये/

अंक ७,१६,२५
दैनिक गतिविधियॉं सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कला व साहित्य के क्षेत्र में कुछ  नाम होगा/  मोती , कलाकृतियों के विक्रता व निर्यातक, मीडिया, कलाकार, कवि व् अनुवादक  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ८,१७,२६
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व प्रशासनिक स्तर पर  कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति उपभोग से पूर्व आश्वस्त हो लीजिये/ फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/

अंक ९,१८,२७
आज आपके प्रयासों में  नवीनता की कमीं ख़लेगी / दैनिक गतिविधियाँ सामन्य रुप से पूर्ण कर पाएंगे/ कुल मिला कर दिन शांतिपूर्ण है/ आज आप भाग्य से किसी अनुकंपा की आशा में न रहिये/




अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .co

No comments:

Post a Comment