Tuesday, December 13, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 15/12/2016 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल 15/12/2016  गुरुवार

अंक १,१०,१९,२८ 
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश से हानि का अंदेशा है/ बचते बचते भी सहचर से कुछ मन  मुटाव का अंदेशा है/ शांत चित से दैनिक क्रिया कलापो पर ही ध्यान दीजिये/

अंक २,११,२०,२९ 
व्यवसायिक व सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व रचनात्मक गतिविधियोँ में  आप अग्रणी रहेंगे/ भूरी व सुनहरी रंग की वस्तुओँ, चर्म उत्पादों, सम्पति, सोने व गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता ,आन्तरिक सज्जाकार, फैशन व् ग्लैमर जगत् आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ सम्पति से जुडी कोई  भी न्यायिक प्रक्रिया आज परेशानी का सबब बन सकती है 

अंक ३,१२,२१,३० 
आर्थिक संसाधनों की कमी के बावजूद, आज आप भाग्य अनुकूलता के फ़लस्वरूप, अपने व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएँगे/ सोने व सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश के लिये , नवरतन व बहु रगी उत्पादो के विक्रय के लिये अधिक अनुकूल दिन है/ सेना व न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक सुखद स्थिति में  रहेँगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज अपव्यय के कारण सहचर से अनबन हो सकती है/ व्यय से पूर्ण बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ शेयर्स में  हरगिज़ निवेश न कीजिये/ प्रेम  प्रसंग में आज आत्मीयता की  कमीं  महसूस होगी/सहचर की भावनाओं की ओर अधिक ध्यान दीजिये/

अंक ५,१४ ,२३
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बद्लाव नहीँ ला पाएँगे/ गृह व शिक्षा ऋण एजेंट्स, शिक्षाविद, सोने के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज नुक्सान पहुंचा सकती  है/

 अंक ६,१५,२४
आज आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा व व्यक्तिगत रख रखाव के लिए सहर्ष व्यय करेंगे/ विवाह प्रस्ताव के लिये अनुकूल दिन है/ सोने व सुनहरी वस्तुओ, गृह उपयोगी वस्तुओँ के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, फ़िल्म निर्माता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक ७,१६,२५
सामाजिक,आर्थिक व पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ फैशन व ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग ,शिक्षाविद, सोने  व् सुनहरी रंग की वस्तुओँ, चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स के विक्रेता ,सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेँगे/ आग व गर्मी से कुछ नुक्सान का अंदेशा है/

अंक ८,१७,२६
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रुप से पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेंगा/ धार्मिक गतिविधियों में मन अधिक रमेगा/ सोने व सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, भू उत्पादो के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/

अंक ९,१८,२७
आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण  है/ शेयर्स में  निवेश न कीजिये/ पारिवारिक व व्यवसायिक स्थिति भाग्य अनुकूलता के फ़लस्वरूप स्थिर रहेँगी/ साहित्यिक व धार्मिक गतिविधियोँ, वास्तु परामर्श में रुझान बढ़ेगा/ सेना, न्यायपालिका, भू शोध से जुड़े लोग व फ़ोटो जर्नलिस्ट,सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेँगे/























अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 













अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment