Friday, December 9, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/12/2016 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 11/12/2016 रविवाऱ 

अंक १,,१०,१९,२८ 
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद ,सैर सपाटे,रचनात्मक गतिविधियों व् राजनैतिक ,सामाजिक गतिविधियों में बढ़ेगी/ चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों, दुग्ध उत्पादों व्  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,एन  जी ओ ,मीडिया ,एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९
 आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों के लिए व् कला प्रदर्शनी आयोजन के लिए, विदेश यात्रा  के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रय व् निर्यात के लिए,अनुवादकों व् मीडिया के लिए उत्तम दिन है/

अंक ३,१२,२१,३० 
आज का दिन गतिशील है/ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, पिकनिक आदि  के लिए समय दे पाएंगे/ मीडिया, कलाकार, हस्त शिल्पी, निर्यातक, टूरिस्ट गाइड,चांदी के विक्रेता व् निर्यातक, एयर ट्रेवेस अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज का दिन शान्तिप्रद  है/ सैर सपाटे, मनोरंजन, कलात्मक गतिविधियों आदि में  समय दे पाएंगे/अनुसन्धान व् आविष्कार से जुड़े लोग, वैज्ञानिक अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद व् रुपहली वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कला समीक्षक, टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् राजनैतिक विवादों से दूर रहिए /

अंक ५,१,२३
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप अपनी बौद्धिक क्षमता के दम पर खास पहचान बना पाएंगे/

अंक ६,१५,२४
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये व् छुटटी के दिन का आनंद लीजिये/

अंक ७,१६,२५
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिए/ वायु जनित संक्रमण या एलर्जी से परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवेल्स में भी बाधा आ सकती है/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ,खेल सामग्री के विक्रेता व् बैंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ शांत चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान दीजिये व् आराम कीजिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/

अंक ८,१७,२६
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अह्म पर यथा सम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक विवाद व् प्रशासनिक स्तर पर अनबन आपकी परेशानी बढा सकते है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक ९,१८,२७
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतानपक्ष की किसी समस्या के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ शांत चित  से छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/























अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 














No comments:

Post a Comment