Monday, November 7, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/11/2016 14/11/2016

भविष्यफल दिनांक 9/11/2016  से  14/11/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/11/2016   बुधवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपके बाधित कार्य पूर्ण होंगे/विदशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में भ्रमण, उच्च अध्ययन, इवेंट मैनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु व् कला प्रदर्शनी आय़ोजन हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ भाग्य अनुकूलता के कारण आज आप अस्वस्थता के  बावज़ूद अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ खेलजगत, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स ,निर्यातक, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ सम्पति के  दीर्घ कालीन निवेशक, नवरतन, ईंधन, बारूद के विक्रेता, फ़ोटो जर्नलिस्ट, भू अनुसन्धान से जुड़े लोग, धर्म गुरु ,वास्तु विद , आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में  फेर बदल के कारण आज आप कुछ अनमने से हो सकते हैं/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ खेल स्पर्धा व् सांस्कृतिक,एवम रचनातमक गतिविधियों में भाग लेने हेतु व् मेहमान नवाज़ी के लिए अनुकूल दिन है/ चांदी,कलाकृतियों व् खेल सामग्री के निर्यातक, एयर ट्रेवेल एजेंट्स व् टूरिज्म सेक्टर विशष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर यथा सम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये व् अपनी गणनातमक  योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजये/नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सेहत व् आहार की ओर भी सजग रहिये/ संयमित चित से दैनिक गतिविधियों पर  ध्यान दीजिये/ नए प्रोजेक्ट्स व् सम्पति के लेंन देन के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ वायु जनित संक्रमण से भी परेशानी का अंदेशा है/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/

अंक 8,17,26
आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/  व्यवसायिक स्थिति सुदृढ होगी/ धार्मिक गतिविधियों में भी  मन रमेगा/फोटो  जर्नलिस्ट, वास्तु विद, आर्किटेक्टस ,मीडिया, ईंधन विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु परामर्श,ज्योतिष आदि में  रुझान बढ़ेगा/ धर्म प्रचारक, फ़ोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व् बहुरंगी उत्पादों के विक्रेता ,सम्पति निवेशक अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/आकस्मिक आये मेहमानीं के कारण व् संतान पक्ष के किसी परेशानी के कारण,पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  कुछ फेर बदल के आसार हैं/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment