Saturday, November 5, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/11/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/11/2016  सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे,रचनातमक गतिविधियों व् विदेश भ्रमण की ओर बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर,उडडयन व् पर्यटन सेक्टर, चांदी, मोती, मत्स्य, सीशेल्स की कलाकृतियों के विक्रेता, मीडिया व् कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक सजग रहिये व् पेयजल की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ जलजनित संक्रमण, तेज़ बारिश व् समुद्री हवाओं के  कारण परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, अनुवादक, मीडिया व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सेना, न्यायपालिका, शिपिंग व् उडडयन सेक्टर, मर्चेंट नेवी, टूरिस्ट गाइड, चांदी, मोती व् अन्य समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयन्त्र ,सम्पति विक्रेता व् कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक ,फ़ोटो जर्नलिस्ट,,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान आदि में  भाग ले पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, पोर्ट्स, एयर ट्रेवेल्स ,चांदी, मोती ,सीफ़ूड के विक्रेता व् निर्यातक,जल शुद्धिकरण सयंत्र ,मीडिया,अनुवादक व् कला समीक्षक, धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ कृषक वर्ग, अनाज गोदामों व् पॉवर ग्रिड्स को  कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 6,15,24
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/  क्रोध व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आगजनी व् शॉर्ट सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/ आज पावर स्टेशन, अनाज गोदाम व् कृषक वर्ग कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनातमक गतिविधियों ,आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के लिए अनुकूल दिन है/ शिपिंग सेक्टर,चांदी व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, एक्वा गार्ड प्लान्ट ,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया, कवि व् अनुवादक,आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से कुड़ी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फल स्वरुप, आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी व् आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक साहित्य के प्रकाशक,वास्तु विद ,कृषि भूमि , ईंधन व् बहुरंगी उत्पादों के विक्रेता,सेना व् न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ कृषि भूमि के विक्रेता व् भू शोध से जुड़े लोग,सेना व् न्यायपालिका ,ईंधन व् कुकिंग गैस, बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक अधिक  अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/
========================================================================


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment