Friday, November 4, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/11/2016 रविवार

एक झलक आगामी दिन की
अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/11/2016   रविवार

अंक 1,10,19,28
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/वाहन चालन में  भी आज अधिक सतर्कता बरतिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आज राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी /प्रेमप्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् गलमेर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कॉस्मेटिक सर्जन्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म  प्रचारक, ट्रांसपोर्टर्स,हीरे, वाहन, ईंधन, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों के विक्रेता, कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक साधन सीमित होने के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे /कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ भाग्य आपकी मदद करेगा व् आपकी  व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़  रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष,पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक मंदी के कारण आज कार्यगति शिथिल रहेगी व् जीवनसंगी से भी मनमुटाव का अंदेशा  है/ कुछ विरोधी  तत्व व्  राजनैतिक प्रतिद्वंदी आपकी छवि धूमिल करने की चेष्टा कर सकते हैं/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की चपलता पर काबू रखिये व् बुजुर्गों की भावनाओं को आहत न होने दीजिये/ यातायात नियमों की अवहेलना व् वाहन चालन में लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ राजनै तिक व् सामाजिक गतिविधियों में  दिया गया समय सार्थक परिणाम देगा/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ कलाजगत में  भी कुछ नाम होगा/ फ़िल्म  निर्माता ,फैशन व् ग्लेमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीय बढ़ेगी / आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु व् मनोरंजन एवं व्यक्तिगत रख रखाव पर खुले दिल से व्यय करेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास सार्थक रहेंगे व् भाग्य भी आपके अनुकूल है/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, सेक्सोलॉजिस्ट्स, हीरे, एथनिक जेवेलरी, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, मीडिया, कला समीक्षक,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण  कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,आपकी सामाजिक व् धार्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते है/ हीरे, पेट्रोल व् वाहन, लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ राजनै तिक क्षेत्र में  अनर्गलवाद विवाद से यथासम्भव दूर रहिये/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक साधन सीमित होने के कारण, बहुत सोच समझ कर  खर्च करना पडेगा/ शौपिंग से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ प्रेम प्रसंग में  आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ धार्मिक क्रिया कलापों में रुझान बढ़ेगा/ हीरे व् पेट्रोल के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
=========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment