Thursday, November 3, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/11/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/11/2016   शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज आप उत्साहित मन से विभिन्न गतिविधियों में  भाग लेंगे व् दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा/ विदेश में उच्च अध्ययन, भ्रमण, खेल स्पर्धा, सांस्कृतिक प्रस्तुति व् निर्यात व्यवसाय हेतु जाने  के लिए विशेष अनुकूल दिन है/शिपिंग सेक्टर,खेल सामग्री,चांदी, मोती व् सीफ़ूड के विक्रेता व् निर्यातक, पर्यटन विभाग ,बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में  आज अधिक सतर्कता बरतिये/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ दिन भर आप विभिन्न सांस्कृतिक,व्यवसायिक व् धार्मिक गतिविधियों में  व्यस्त रहेंगे/ बालरोग व्  मनोरोग चिकित्सिक, खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स, धर्म प्रचारक, मीडिया,स्लेटी व् काले रंग की वस्तुओं, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता ,नर्सिंग होम्स, नर्सरी स्कूल् संचालक, मूवर्स व् पैकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/शांत चित से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आपकी रूचि रचनातमक व् धार्मिक क्रिया कलापों  में  बढ़ेगी// चांदी,हीरे,मोती पेट्रोल,वाहन ,समुद्री उत्पादों के विक्रेता , शिपिंग इंडस्ट्री ,प्रकाशक व् धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज का दिन व्यवस्तता पूर्ण है/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ शिपिंग सेक्टर, पर्यटन उद्द्यमी ,खेल सामग्री, सीमेंट,चांदी, मोती , सीफ़ूड,व् पारे के विक्रेता,नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, खेल जगत , मीडिया व् कला समीक्षक  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/वाहन चालन में  अधिक सावधानी बरतिये/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष ध्यान दीजिये व् अपनी गणनातमक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश में  निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु, इवेंट मेनेजमेंट ,उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुकून देगा/ यायायात नियमों की अवहेलना व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके क्रियाकलापों की एकरसता को दूर करने के लिए  कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में  दीजिये/

अंक 7,16,25
आज मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय व् आमोद प्रमोद आपको प्रसन्नचित रखेंगे/ शिपिंग सेक्टर, ,ट्रांसपोर्टर्स, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, धर्म प्रचारक, मीडिया, संग्रहालय, जल शुद्धिकरण सयंत्र ,मत्स्य, मोती ,चांदी, खेल  सामग्री , प्रकाशन सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, बैंकर्स ,विदेश ट्रेवेल एजेंट्स ,लोन एजेंट्स अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श , ज्योतिष,प त्रकारिता की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे,पेट्रोल ,वाहन,लोहे के विक्रेता , सर्जन्स, धर्म  प्रचारक , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
संतान पक्ष की किसी चिन्ता से व् विदेश में  बसे किसी प्रियजन की किसी समस्या को लेकर आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ दृढ़तापूर्वक स्थिति का सामना करने की कोशिश कीजिये/धार्मिक गतिविधियों,दर्शन शास्त्र,वास्तु ज्ञान आदि की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी/हीरे,पेट्रोल व् लोहे के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment