Sunday, November 27, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/11/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/11/2016 मंगलवार 

अंक 1,10,19,28
आज का दिन शांतिप्रद है / आपका रुझान रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद आदि में  बढ़ेगा/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, कलाकार, एयर ट्रेवेल्स, कला समीक्षक, कवि व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए,गृह निर्माण शुरू करने के लिए, घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा के लिए, सोने, सम्पति, चाँदी व् कलाकृतियों के विक्रय के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, अनुवादक ,साहित्य्कार अपनी पहचान बना पाएंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी / चांदी, सोने, सम्पति, गृह निर्माण सामग्री व् गृह उपयोगी वस्तुओं, नवरतन, भू उत्पादों  के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, मीडिया, टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ साहित्यिक दायरा विस्तृत होगा/ वाक इन इंटरव्यू के लिए, निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से दैनिक गतिविधियां पूर्ण कर पाएंगे/ आज आप लीक से हट कारण  कुछ कर पाएंगे/ कुछ समय रचनातमक गतिविधियों व् सैर सपाटे, मनोरंजन , शोध कार्यों व् प्रशासनिक एवं सामाजिक नवाचारों में  दे पाएंगे/ आपके उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया व् एयर ट्रेवेल्स , टूरिस्ट गाइड, वैज्ञानिक , राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ शिक्षा ऋण  एजेंट्स, सोने, स्टेशनरी के विक्रेता,साहित्य्कार अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है /सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया व् सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ सोने के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार ,साहित्य्कार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप कुछ विरोध के बावजूद, अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ कृषि भूमि व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, कृषि भूमि व् कृषि उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, फ़ोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, कृषि भूमि व् बहु रंगी उत्पादों, सोने व् सम्पति, ईंधन, बारूद के विक्रेता, साहित्य्कार, पत्रकार ,धर्मगुरु ,सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में रूचि बढ़ेगी/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment