Saturday, November 26, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/11/2016 सोमवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 28/11/2016  सोमवार


अंक १,,१०,१९,२८ 
आज आपका राजनैतिक व् प्रशासनिक वर्चस्व बढ़ेगा/ आपकी बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति से आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दानपुण्य में  भी रुझान बढ़ेगा/ एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, कलाकार चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों , दुग्ध उत्पादों के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ सोने, चांदी, सम्पति, भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता ,साहित्य्कार, कलाकार, मीडिया , प्रकाशक, आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ निवास बदलने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ३,१२,२१,३० 
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य  अनुकूलता से आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ चांदी ,सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्य्कार,शिक्षाविद , आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार ,एम्प्लॉयमेंट एजेंसीस आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के लिए अच्छा दिन है/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता अधिक लाभ कमा पाएंगे/

अंक ५,१४,२३
आज बौद्धिक स्तर व् तर्क क्षमता के बल पर आप अपनी बात मनवा पाएंगे/ प्रशासनिक व् सामाजिक छवि और निखरेगी/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंसियां, साहित्य्कार, सोने व् सम्पति, सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ६,१५,२४
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी सामान के विक्रेता, आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/

अंक ७,१६,२५
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ सोने, चांदी, सम्पति , गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद, मीडिया, प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ भवन निर्माण शुरू करने के लिए,घर व् आफिस की आंतरिक सज्जा के लिए अनुकूल दिन है/

अंक ८,१७,२६
आज अहम के  टकराव के कारण प्रशासनिक एवं राजनैतिक स्तर पर परेशानी बढ़ सकती है/ सोने, सुनहरी वस्तुओं, सम्पति ,प्रकाशन सामग्री व् स्टेशनरी के विक्रेता,आर्किटेक्टस ,मीडिया व् प्रकाशक , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व्  सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति व्  सोने के दीर्घ कालीन निवेशक, आर्किटेक्टस, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिक्षाविद ,साहित्य्कार अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/
======================================================================



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 






No comments:

Post a Comment