Friday, November 25, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/11/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/11/2016

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक सरोकार की व् राजनेतिक गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/एयर ट्रेवेल्स, टूरिज्म सेक्टर, मीडिया, रुपहली व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार के प्रति सजग रहिये/ ज्वर, रक्त विकार या चर्म विकार से परेशानी का अंदेशा है /भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अस्वस्थता के बावज़ूद आप अपनी गतिविधियां सुचारु रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति की सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ कुछ समय रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में दे पाएंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आप पर मेहरबान हैं/ सम्पति विक्रय के लिए व् कृषि भूमि में  निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ धार्मिक गतिविधियों, रचनातमक कार्यों, सैर सपाटे, मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ नवरतन,चांदी ,ईंधन के विक्रेता ,टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, धर्म गुरु व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/मनोरंजन, आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण के लिए, चांदी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं की बिक्री के लिए अनुकल दिन है/ मीडिया प्रभावी रहेगी/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सचेत रहिये/ क्रोध पर भी यथासंभव् काबू रखिये सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ राजनैतिक व् सामाजिक गतिविधियों में  दिया गया समय सार्थक रहेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और टालना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ सेहत व् आहार की ओर सचेत रहिये/ अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी भी आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/
अंक 7,16,25
स्वास्थ्य व् आहार के प्रति विशेष सजग रहिये/ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वायु जनित संक्रमण से भी परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवेल्स में भी बाधा आ सकती है/
अंक 8,17,26
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान की ओर रुझान बढ़ेगा/ मीडिया, फ़ोटो जर्नलिस्ट व् ईधन एवं कृषि उत्पादों विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू शोध कर्ता, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, फ़ोटो जर्नलिस्ट, ईंधन  व् बारूद ,बहुरंगी वस्तुओं के विक्रेता ,धर्म गुरु व्  वास्तुविद अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा
वरिष्ठ अंकशास्त्री


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment