Thursday, November 24, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/11/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  26/11/2016 शनिवार 

अंक 1,10,19,28
 व्यक्तिगत प्रयास आज कोई सुखद परिणाम नहीं दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ काम बन पाएंगे व् राजनेतिक एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  कुछ नाम कमा पाएंगे/ वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी की ज़रूरत है/ बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान कीजिये व् उनकी आशीष पाने की चेष्टा कीजिए /
अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/हीरे, वाहन ,पेट्रोल, कोयले के विक्रेता, धर्म गुरु, आर्किटेक्टस, मूवर्स एंड पैकर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स,मीडिया,प्रकाशक ,परिवहन व् सार्वजानिक निर्माण विभाग आज अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक  क्रिया कलापों में  रुझान बढ़ेगा/ सरसों के तेल, हीरे, ईंधन, वाहन, भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता , ट्रांसपोर्टर्स, आध्यात्म् गुरु, योग प्रशिक्षण केंद्र ,सर्जन्स, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर मतभेद व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढा सकते हैं/ बुजुर्गों की भावनाओं का आदर कीजिये व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ वाहन चालन में  अधिक सचेत रहिये व् आज वाहन क्रय न कीजिये/
अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ यातायात नियमों के अवहेलना आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप  आज राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/
अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिये
अंक 7,16,25
आज आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में  रुझान बढ़ेगा/ हीरे, ईंधन, वाहन, लोहे,  प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ हीरे, लोहे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म गुरु,वास्तु विद अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ राजनैतिक व् प्रशासनिक  स्तर पर कुछ  विरोध का अंदेशा है/
अंक 9,18,27
आज आप अपनी बात  दृढ़ता पूर्वक मनवाने  की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्तर पर आपकी राय का मान होगा/ ईंधन, वाहन ,हीरे, लोहे के विक्रेता, धर्म प्रचारक, वास्तु विद व् परिवहन सेक्टर अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment