Wednesday, November 23, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/11/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/11/2016  
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, रचनातमक गतिवधियों, साहसिक समुद्री अभियान आदि में बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, सीफ़ूड, चांदी व् मोती के विक्रेता, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद के लिए अनुकूल दिन है/कृषक वर्ग, ईंधन, बहुरंगी उत्पादों, नवरतन,चांदी, सेए शेल्स व् मोती के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, मीडिया, धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज कल्पना की उन्मुक्त उड़ान आपको लाभान्वित करेगी/ कलात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, मनोरंजन, साहसिक समुद्री अभियान की ओर आपका रुझान बढ़ेगा/ शिपिंग सेक्टर,चांदी, मोती,सीफ़ूड के विक्रेता,मीडिया व् कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से निभा पाएंगे/  सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का कारण हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन व् ग्लेमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कलाकार, सेक्सोलजिस्ट्स आदि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज सुखद परिणाम देंगे/ आज कला व् साहित्य के क्षेत्र में  उपलब्धियों के आसार हैं/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फ़िल्म निर्माता, कला दीर्घा संचालक, चांदी, मोती, मत्स्य के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी आज शुरू न कीजिये/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान में  बढ़ेगी/ वास्तुविद, फ़ोटो जर्नलिस्ट ,भू उत्पादों के विक्रेता, पावर ग्रिड्स, न्यायिक गतिविधियों से जुड़े लोग  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भू उत्पादों, बहु रंगी वस्तुओं, कृषि भूमि, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, भू शोध कार्य से जुड़े लोग, सेना व् न्यायपालिका, सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी खलेगी/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment