Wednesday, November 2, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/11/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/11/2016  गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के कारण आज आपकी कार्यगति शिथिल हो सकती है/ अपव्यय के कारण जीवनसंगी के साथ कलह का अंदेशा है/ आज वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता बरतिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शान्त चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ध्यान दीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आप पर विशेष मेहरबान हैं/ व्यवसायिक,सामाजिक, पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत, कॉस्मेटिक सर्जन्स ,कलाकार, कला समीक्षक, संग्रहालय , वाचनालय ,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, भूरे, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं, सम्पति, वाहन,लोहे, हीरे,सोने, वाहन व्
,पेट्रोल के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक साधन सीमित होने के बावज़ूद, भाग्य अनुकूलता के कारण, आप व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ धर्म गुरु, मीडिया, साहित्य्कार, प्रकाशक, शिक्षाविद, वास्तुविद, भविष्यवेता,  सर्जन्स ,सोने, हीरे, सम्पति , वाहन, पेट्रोल, धार्मिक साहित्य के विक्रेता, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है// व्यय से पूर्व  बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/
अपने बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों  के साथ अनर्गल वादविवाद से दूर रहने की चेष्टा कीजिये व् यातायात नियमों की भी अवहेलना न कीजिये/  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज शिक्षा व गृह ऋण एजेंट्स, साहित्य्कार, शिक्षाविद, सोने व् सम्पति के विक्रेता अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ फैशन  व् ग्लेमर जगत, सोने, एथनिक जेवेलेरी, कास्मेटिक, लेदर बेग्स, कॉफी व् चोकोलेट्स के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार ,साहित्य्कार, फिल्म जगत व् कला संग्रहालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे / प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ आज आप व्यक्तिगत रखरखाव व् परिवार की सुख सुविधा बढ़ाने हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आपकी आर्थिक,सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, हीरे, सम्पति, लोहे, वाहन, पेट्रोल ,भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रकाशक, कला समीक्षक, आर्ट गैलरी संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फ़िल्म निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक,व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने,सरसों के तेल ,हीरे, पेट्रोल, लोहे, वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, साहित्य्कार, मीडिया, ट्रांसपोटर्स, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस आज अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावज़ूद, आप अपनी सूझ बूझ से पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों मैं रुचि बढ़ेगी/ हीरे, सोने, ईंधन, वाहन के विक्रेता व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी महसूस होगी/
======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment