Sunday, November 20, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/11/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/11/2016   मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के कारण कार्य गति कुछ शिथिल रहेगी/ अपयश का भी अंदेशा है/ आज बचते बचते भी जीवनसंगी के साथ कुछ कलह के आसार हैं/ आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी व् सामाजिक स्थिति भी सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर जगत  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाण दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ धन अभाव के कारण आप मनचाहे ढंग से खर्च नहीं कर पाएंगे/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये, अन्यथा सहचर के साथ मनमुटाव का अंदेशा है/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, भू उत्पादों व् नवरतन, ईंधन के विक्रेता,फ़ोटो जर्नलिस्ट ,धर्म गुरु व् वास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ  करना चाहेंगे, ऐसे में आरम्भिक स्थिति में कुछ विरोध व् अपयश का अंदेशा है/आपकी रूचि प्रशासनिक नवाचारों, आविष्कार, अनसंधान,शोध कार्य में  बढ़ेगी/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता,राजनेता , समाज सुधारक ,वैज्ञानिक व् कला समीक्षक अधिक अनुकल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी बौद्धिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ विदेश सेवा में कार्यरत  प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मण्डल आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद से यथासंभव् दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू  रखिये/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कला व् फैशन की गतिविधियों से जुड़े लोग अपनी पहचान बना पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ भूरे रंग की वस्तुओं ,चर्म उत्पादों, कॉस्मेटिक्स व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ अनर्गल  वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ फैशन व् ग्लेमर जगत ,कलाकार, कला समीक्षक, भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों , कॉफी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों से व् राजनेतिक स्तर पर परेशानी का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व्  फोटो पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ धन के अभाव के कारण मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/शेयर्स में निवेश से हानि हो सकती है/ धार्मिक क्रियाकलापों ,वास्तु परामर्श, ज्योतिष ,फ़ोटो पत्रकारिता में  रूचि बढ़ेगी/ आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस होगी/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment