Saturday, November 19, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/11/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  21/11/2016

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपको कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते हैं/ इवेंट मेनेजमेंट, उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु विदेश जाने के लिए व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु उत्तम दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका विशेष साथ देंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए,गृह निर्माण शुरू करने व् आंतरिक सज्जा के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, प्रसूति गृह, साहित्य जगत ,खेलजगत ,आर्किटेक्टस, सोने, सम्पति, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता, मीडिया, बाल साहित्य प्रकाशक आज विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ मेहमाननवाज़ी में  भी समय दे पाएंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सोने, चांदी, सम्पति के विक्रेता, एयर ट्रेवेल्स, मीडिया, अनुवादक, द्विभाषिए, आर्किटेक्टस, मीडिया, साहित्य्कार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु धैर्यपूर्वक स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप कलातमक गतिविधियों, इवेंट मेनेजमेंट, खेल प्रतिस्पधा में  कुछ नाम कमाएंगे / विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ रुपहली व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता ,आर्किटेक्टस, नर्सिंग होम्स, बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ ,शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ विदेश गमन के लिए उत्तम दिन है/
अंक 6,15,24
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/आज आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु  खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति ,स्टेशनरी के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आप पर मेहरबान है/ आप उत्साहित चित से रचनातमक गतिविधियों ,साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भाग लेंगे/ विदेश में  भ्रमण , सांस्कृतिक प्रस्तुति, खेल स्पर्धा व् निर्यात व्यवसाय विस्तार एवम  अध्ययन हेतु जाने  के लिए अनुकूल दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, एयर टेवल्स, सोने, सम्पति के विक्रेता,  कंसल्टेंसी सर्विसेज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाक इन इंटरव्यू के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सोने, सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपकी राय का सामाजिक स्तर पर मान होगा/
अंक 9,18,27
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे/ संतान पक्ष की किसी परेशानी के कारण व् अचानक आये मेहमानों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकल दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment