Friday, November 18, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/11/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  20/11/2016  रविवार
अंक 1,10,19,28
आज आप शांत  चित से दैनिक गतिविधियां पूर्ण कर पाएंगे/ सैर सपाटे, आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण की ओर रुझान बढ़ेगा/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यटन सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,मीडिया व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आप अपने दायित्व शांत मन से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों में  बढ़ेगी/ कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ मीडिया, अनुवादक, कवि ,एयर ट्रेवेल्स सेक्टर ,चांदी के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों, सैर सपाटे व् विदेश भ्रमण की ओर बढ़ेगी/ साहित्य् जगत , कलाकार ,पर्यटन व् उडडयन सेक्टर, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक,मीडिया व् आर्ट गैलरी संचालक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रचनातमक प्रवृति मुखर होगी/ आप लीक से हट कर कुछ कर  गुजरना चाहेंगे/ अनुसंधान, आविष्कार से जुड़े लोग, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, कला समीक्षक, कला दीर्घ संचालक, चांदी व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता व् निर्यातक ,एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न होंगी/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज विदेशी सम्पर्क सूत्र  व् मित्र मंडली कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल अपनी खास पहचान बना पाएंगे/एन जी ओ,राजनेता व् सामाजिक कायकर्ता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज के दिन आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की  तुष्टि में दीजिये और अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य की ओर लापरवाही न बरतिये/ वायु जनित संक्रमण अथवा एलेर्जी से परशानी का अंदेशा है/एयर ट्रेवेल्स में  भी कुछ परेशानी का अंदेशा है/ संयमित चित से दैनिक गतिविधियां करने की कोशिश कीजिये और आराम कीजिये/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत आज कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां  सामान्य रूप से  पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ नवीनता की कमी अखरेगी व् बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय सामाजिक मेल  मिलाप में  दीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment